{"_id":"5be08be9bdec2269b7317001","slug":"111541442537-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डियों के ऑपरेशन किट में मिलीभगत के आरोपी डॉक्टर का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डियों के ऑपरेशन किट में मिलीभगत के आरोपी डॉक्टर का तबादला
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड्डियों के ऑपरेशन किट में गड़बड़ी करने के आरोपी डॉक्टर का तबादला
विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गठित बोर्ड में हड्डियों के डॉक्टर की व्यवस्था होने पर किया जाएगा रिलीव : डॉ. नीलम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जुलाई माह में उजागर हुए जिला अस्पताल के हड्डियों के ऑपरेशन के सामान में गड़बड़ी के मामले में आरोपी रहे डॉ. अमन सूद का विभाग ने नारनौल तबादला कर दिया है। हालांकि अभी उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। सीएमओ का काम देख रहीं डॉ. नीलम कक्कड़ ने कहा कि बुधवार को विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बोर्ड गठित होता है। इसलिए उन्हें अभी रिलीव नहीं किया गया है।
इस मामले में पीड़ित मरीज के परिजनों ने मुख्यमंत्री सहित कई जगह शिकायतें की थीं। जिसमें डॉ. अमन पर ऑपरेशन के सामान को सीधा मंगवाते हुए परिजनों को बिल तक न देने का आरोप था। मामले में जिला अस्पताल में गठित टीम ने जांच की थी। जांच कमेटी ने डॉक्टर को ऑपरेशन के इस मामले में कई बातों का दोषी ठहराया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट को तत्कालीन सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने विभाग को भेज दिया था। अब 4 माह बाद डॉक्टर अमन के तबादले के आदेश जारी हुए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन सीएमओ डॉ. नीलम कक्कड़ ने कहा कि चिकित्सक अमन का सिविल अस्पताल से तबादला कर दिया है। उन्हें बुधवार को मेडिकल बोर्ड के लिए हड्डियों के डॉक्टर की व्यवस्था न होने के कारण अभी लीव नहीं किया गया है। विभाग से बोर्ड के लिए डॉक्टर की व्यवस्था होने के बारे में मंजूरी लेकर रिलीव किया जाएगा।