{"_id":"59b18c634f1c1bfc7f8b4c6c","slug":"111504808035-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल चीनी शुगर मिल को नेशनल लेवल पर तकनीकी क्षमता में मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल चीनी शुगर मिल को नेशनल लेवल पर तकनीकी क्षमता में मिला दूसरा स्थान
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल चीनी शुगर मिल को नेशनल लेवल पर तकनीकी क्षमता में मिला दूसरा स्थान
25 सितंबर को किसी केंद्रीय मंत्री द्वारा दिया जाएगा सम्मान
93 प्रतिशत तकनीकी क्षमता के साथ रिकॉर्डतोड़ 10.31 की रिकवरी दर हासिल की
पहली बार मिलेगा मिल को कोई पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वर्ष 1991 में स्थापित कैथल सहकारी चीनी मिल को प्रथम बार तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में 10.13 प्रतिशत की उच्चतम चीनी रिकवरी दर की शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि संबंधित क्षेत्र के किसानों, मिल के कर्मचारियों तथा अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि के लिए सहकारी चीनी मिल को आगामी 25 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
सहकारी चीनी मिल की अध्यक्ष एवं डीसी सुनीता वर्मा ने मिल की शानदार उपलब्धि का श्रेय इस क्षेत्र के किसानों तथा मिल कर्मचारियों को देते हुए कहा कि द्वितीय पुरस्कार के रूप में मिल का चुना जाना बड़ी उपलब्धि है। पेराई सत्र 2016-17 के दौरान मिल ने 37.22 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर मिल के स्थापना वर्ष से अब तक की उच्चतम 10.13 प्रतिशत की चीनी रिकवरी दर से 3.76 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। एडीसी एवं मिल के प्रबंध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह ने मिल की इस उपलब्धि पर कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मिल के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी। इस चीनी मिल ने 26 पेराई सत्रों में काफी उतार-चढ़ाव देेखे हैं। अब यह मिल सफलता की राह पर अग्रसर है। मिल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिल परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता एए सिद्दीकी, मुख्य रसायनविद कमलकांत तिवारी, गन्ना प्रबंधक रामदिया श्योकंद, दीवान सिंह सहित मिल केे अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।