{"_id":"5c2d070dbdec22571c3125cd","slug":"101546454797-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस शिविरों में स्वयं सेवकों ने सामाजिक बुराईयों पर रैली निकाल किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस शिविरों में स्वयं सेवकों ने सामाजिक बुराईयों पर रैली निकाल किया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसएस शिविरों में स्वयं सेवकों ने सामाजिक बुराईयों पर रैली निकाल किया जागरुक
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने सामाजिक जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ भारत अभियान व बेटी बचाओ अभियान के बारे में जागरूक करना और उन्हें सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने आपसी सहयोग से धनराशि एकत्रित की और झुगी-झोपडिय़ों में जाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाने पीने का सामान, कापियां, पैन इत्यादि वितरित की। एनएसएस जिला संयोजक विजेन्द्र सिंह के प्रोत्साहन से स्वयं सेवक इन सभी गतिविधियों में बड़े उत्साह से बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं । स्कूल की प्रधानाचार्या व क्षेत्रीय अधिकारी सुमन निझावन ने भी स्वयं सेवकों को शाबाशी दी व सामाजिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी
फोटो नंबर-05
कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल क्योड़क में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी गई। जिला रेडक्रॉस व ब्रिज चिकित्सा की प्राध्यापक अंजू शर्मा ने स्वयंसेवकों को बताया कि सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति व मौत के बीच की दूरी को कम किया जा सकता है यदि हव्म अपना संतुलन बनाए घरखें और हमें प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी हो। प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी होना प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाभदायक है। इस अवसर पर प्राचार्य संदीप सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदुम्न भल्ला, सहायक नरेश कुमार, मुख्याध्यापक पवन शास्त्री, संदीप सिंह, जय भगवान व जगबीर नांदल मौजूद रहे।
सामाजिक बुराईयां के निर्माण के प्रति जागरुक किया
फोटो नंबर-06
कैथल। जाट सीनियर सेंकेडरी स्कूल में एनएसएस शिविर के पांचवे दिन बच्चों को अंजू शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जसवंत कैंद्रल ने बच्चों को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने लेने व सशक्त विद्यार्थी बनने की बात कही। दोपहर के सत्र में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रमिल धारीवाल ने बच्चों को सामाजिक बुराईयां के निर्माण के प्रति जागरुक किया। जाट स्कूल की छात्रा सिमरन ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जाट शिक्षा समिति के प्रधान रणबीर फौजी, प्रधानाचार्य ढुल व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया
फोटो नंबर-03
कैथल। राजकीय कन्या स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने मंत्रोच्चारण, प्रार्थना व योगाभ्यास से शुरूआत करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान के अंर्तगत स्वयं सेवकों ने विद्यालय के सामने सड़क के दोनों ओर सफाई की। विद्यालय भवन के पीछे मैदान सफाई की। इसके उपरांत मोनिका शर्मा ने बच्चों को मेहंदी प्रतियोगिता करवाई। स्वयं सेविकाओं को ब्यूटी टिप्स दिए। दोपहर को नैतिक शिक्षा सत्र में डा. नरेश ने स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति के बारे में बताया। बच्चों में प्रीति, वंशिका, गीतिका व सोनिया ने सुंदर महंदी लगाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामपाल शर्मा, मोनिका, कार्यक्रम अधिकारी मीना शर्र्मा व सुधा सरदाना व सोनिया आदि मौजूद रहे।
नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर किया जागरूक
फोटो नंबर-10
कैथल। राजकीय स्कूल चंदाना में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्जवलित कर की। शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुडडा ने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की खुब प्रशंसा की। साथ ही स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जागरूक रैली भी निकाली। स्वयंसेवकों ने विद्यालय के प्रांगण व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। इस अवसर पर सुनीज दत्त, ममता, पूनम, प्रवीन व सतीश आदि अध्यापक मौजूद रहे।
केयूके द्वारा पबनावा में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
फोटो नंबर-19
ढांड। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा गोद लिए गांव पबनावा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर नंबरदार रामपाल ने शिरकत की। केयूके नोडल अधिकारी डा नरेश सगवाल ने बताया कि शिविर 2 से 8 जनवरी तक लगाया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय युवा जागृति अभियान रहेगा। जिसके तहत युवाओं के व्यक्तिगत विकास को लेकर कार्यशालाओं को आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता, पौष्टिक आहार, प्रौढ़ शिक्षा, महिलाओं की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा स्वयं रोजगार सं संबंधित कार्यशालाएं प्रमुख रहेंगी। कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत ने बताया कि शिविर में 135 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर मोनिका, नरेश कुमार, सुरजीत, संगीता, बलजीत, अनिल कुमार, रोबिन, कुलदीप तथा कर्ण सिंह ने भी अपने विचार रखे।
जागरुकता रैली निकाल ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
फोटो नंबर-20
पाई। एनएसएस शिविर के चौथे दिन बुधवार को स्वयं सेवकों ने चंदाना गांव में जागरुकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैथल नगर परिषद् की चेयरमैन सीमा कश्यप तथा उनके साथ पहुंचे पार्षदों ने किया। कार्र्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि जिला शिक्षाधिकारी जोगिन्द्र सिंह हुड्डा ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया और स्वयं सेवकों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने गांव के चौराहों पर नुक्कड सभायें भी की और लोगों को अपने पास सफाई करने की सलाह दी और कहां की स्वच्छता रखने बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। इस अवसर पर अत्रे सुनील दत्त, सतीश, ममता, पूनम, प्रवीण, पंचायत के सभी पंच मौजूद रहे।
चार्ट प्रतियोगिता में स्वयंसेवको ने दिखाई प्रतिभा
फोटो नंबर-21
सीवन। राजकीय कन्या स्कूल मे ंचल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रधानाचार्य सतीश कक्कड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को शिविर की स्वयं सेविकाओं ने नगर के धौला दरवाजा पर पहुंच कर नशा त्यागो युवा जागो विषय पर नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया जिसे वहां पर उपस्थित लोगों ने बहुत सराहा। सुरेन्द्र खुराना ने स्कूल में स्वयं सेविकाओं को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्य दर्शन मुंजाल ने स्वयं सेविकाओं को नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी। चार्ट बनाने की प्रतियोगिता में अंजु ने प्रथम स्थान, रितु ने दूसरा स्थान और मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल में चल रहे जीवन कौशल विकास शिविर में सुनीता रानी, रजनी, रंजीत ने अपने अपने विचारों से छात्राओं को लाभान्वित किया। कार्यक्रम अधिकारी सुमन तंवर ने शिविर के विषय में जानकारी दी और आगामी दिनों की रूपरेखा बताई।