{"_id":"5a8875094f1c1b5e6e8b5d9a","slug":"101518892297-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबन कैंची चौक पर आज मनाया जाएगा शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबन कैंची चौक पर आज मनाया जाएगा शहीदी दिवस
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति कैथल की मीटिंग आर्य समाज मंदिर करनाल रोड पर नसीब ढुल सेरधा की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा व प्रवीन किच्छाना ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 फरवरी को देवबन कैंची चौक पर समिति जाट समाज के आरक्षण आंदोलन के दौरान शहीद हुए युवाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। साथ ही युवाओं की याद में प्रार्थना सभा भी होगी।
शीशराम बालू और जोगी राम चौसाला ने बताया की 18 फरवरी को प्रदेश के सभी धरना स्थलों पर भारी संख्या में समाज के लोग भाग लेकर समाज की एकता व अखंडता का परिचय देकर आरक्षण की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे।
इस दिन देश और प्रदेश भर के जाट नेता सभी धरनास्थलों पर शिरकत करेंगे। इस कड़ी में देवबन चौक पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन निशा चौधरी दिल्ली से शिरकत करेंगी। पिछले दिनों सरकार से आरक्षण व समाज की अन्य मांगों के संबंध में जो समझौता हुआ है, उसे तय सीमा में लागू करें। इसके बारे में समाज को अवगत कराएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन मशहूर हरियाणवी गायक व कलाकार रमेश कलवाडिया व उनके साथी विकाश सातरोड़ भी हरियाणवी रागनियों के माध्यम से समाज का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
शमशेर नीमवाला और अमरनाथ सरपंच नरड़ ने बताया है कि जिला कैथल के समस्त जाट बहुल गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने आगामी 5 मार्च 2018 से आरंभ होने वाले संसद के शीत कालीन सत्र में राष्ट्रीय पिछड़ा शैक्षणिक एवं सामाजिक आयोग का बिल नहीं पास किया और हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में दोबारा से सर्वे करके सही आंकड़ा नहीं पार किया तो समाज एक बार फिर आंदोलन का एलान करेगा। इस अवसर पर मिया सिंह जाजनपुर, सोनू बांगड़ सोंगल, जीरा सरपंच, सुभाष भागल, बीरा बलबेड़ा, संदीप कुकरकंडा, प्रेम संगतपुरा, महावीर दिल्लोंवाली, राजेश सजूमा, सतबीर जाखोली, धीरा देबन, पंजाब देबन, अनिल खेड़ी शेरू, होशियार खेड़ी, मंगत सोंगल, पला महला, होशियार पयोदा, राजा कसान, अमरजीत बलबीर, सिसला, मनोज पाई उपस्थित थे।
पुलिस रखेगी यातायात व्यवस्था पर नजर : एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस केवल यातायात व्यवस्था पर नजर रखेगी। समिति शांतिपूर्वक तरीके से बलिदान दिवस मनाएगी। पैरामिलिट्री फोर्स वापस जा चुकी है।
देवबन कैंची चौक पर आज मनाया जाएगा शहीदी दिवस
जाट समाज के नेताओं ने किया गांवों का दौरा
पुलिस रखेगी यातायात व्यवस्था पर नजर
फोटो संख्या-18 व 19