फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 new buses will be included in the roadways fleet

Kaithal News: रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 10 नई बसें

Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
10 new buses will be included in the roadways fleet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल डिपो के रोडवेज बेड़े मेंं इसी महीने 10 बसें और शामिल होगी। इससे जिले के यात्रियों को राहत मिलेगी। ए साल में बेड़ेे में अभी तक 11 नई बसें शामिल हो चुकी हैं। इन बसों के शामिल होने के बाद विभाग ने हरिद्वार और जयपुर जाने वाले लंबे रूट पर बस सेवा बहाल कर दी गई है। ये10 नई बसें शामिल होने के बाद रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या 128 हो जाएंगी।
सरकार के फैसले के तहत इस साल पूरे प्रदेश में टाटा से किए गए अनुबंध में कुल एक हजार बसें आनी हैं। इसके तहत कैथल में 80 बसें आनी हैं। इसके तहत अभी तक कुल 11 बसें कैथल डिपो में पहुंच चुकी हैं। उम्मीद है कि साल के अंत तक यह सभी 80 बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि इस साल कुल 80 बसें आनी हैं। इसमें से 11 बसें पहले ही आ चुकी हैं। अब मार्च में कुल 10 बसे और आ जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या में लगातार बढऩे से यात्रियों को सहूलियत हो रही है। रोडवेज अब पिछले लंबे समय से बंद पड़े रूटों पर बस चला रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोरोना काल से बंद पड़ी चंडीगढ़ की पहली बस को भी शुरू कर दिया गया है। यह बस सुबह चार बजकर 40 मिनट पर चंडीगढ़ से चलेगी। जबकि सुबह आठ बजे यह चंडीगढ़ से कैथल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी की शुरुआत से ही चंडीगढ़ जाने वाली पहली बस को बंद किया था। इस कारण लोग सुबह के समय जल्दी ही चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाते थे। अब बस का यह सुबह का समय शुरू कर दिया गया है। इस समय पर बस का संचालन न होने के कारण कैथल से सुबह सात बजे से चंडीगढ़ जाने वाली बस की कोई समय सारिणी नहीं थी। बस अड्डा के ड्यूटी प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि लोगों की मांग के तहत अब कोरोना काल से बंद पड़ी चंडीगढ़ जाने वाली पहली बस को शुक्रवार से शुरू कर दिया है। इससे अब सुबह जल्दी यात्री चंडीगढ़ पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed