{"_id":"5d2a14678ebc3e6d206dd942","slug":"1-crore-rupees-to-meet-baba-kaithal-news-rtk5045614104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडी बाबा से मुलाकात के लगते थे 1 करोड़ रुपये....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडी बाबा से मुलाकात के लगते थे 1 करोड़ रुपये....
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ के ठग बाबा राजेश कैंडी को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि बाबा से मुलाकात के 1 करोड़ रुपये लगते थे। इस मुलाकात के बाद दावा किया जाता था कि उस व्यक्ति के जीवन में कोई कमी नहीं रहेगी, उस पर अब नोटों की बरसात होगी। 200-200 रुपये के नोट बरसाकर भी दिखा देता था। जिसमें से कहा जाता था कि जितने मर्जी उठाकर ले जाओ। कैथल सहित राजौंद में भी कैंडी बाबा के कई एजेंट सक्रिय थे। जो बाबा के लिए बलि के बकरे तैयार करके बाबा के पास ले जाते थे।
कैथल में बाबा से 1 करोड़ में मुलाकात करने वाले ठगी के शिकार व्यक्ति ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि उसके दोस्तों व कई रिश्तेदारों से पैसे एकत्रित करके बाबा के एजेंटों की बातों में आकर उन्होंने बाबा से मुलाकात की थी। जिसमें बाबा आधे गिलास पानी में मंत्र पढक़र पिलाता था और कहता था कि अब आप पर नोटों की बरसात होगी। इसके बाद बाबा 200-200 रुपये के नोटों की बारिश भी करके दिखाता था। इतना ही नहीं उन 200 रुपये के नोटों में से जितने मर्जी नोट उठाकर ले जाओ, यह भी कहा जाता था। इस तरह से लोग एक-एक करोड़ रुपये में कैंडी बाबा से मुलाकात करते थे। इसके बाद बाबा सब्जबाग दिखाकर लोगों को सस्ता सोना देने का लालच देकर अपनी ठगी का जाल फैलाता था। जिसमें लोग फंसते चले गए। कैथल में ही बाबा के भारी संख्या में शिकार हैं।
कैथल व राजौंद में सक्रिय एजेंट ले जाते थे बाबा के पास लोगों को
ठगी के शिकार हुए लोगों ने कहा कि कैथल सहित राजौंद में भी कैंडी बाबा के कई एजेंट सक्रिय थे। जो लोगों को बहला-फुसला कर ठगी के इस जाल में शामिल करते थे। वे खुद अपनी कमाई का झांसा देकर लोगों को फांसते थे और बाबा का ठगी का जाल बढ़ता गया। जिस दिन से बाबा लापता हुआ है, उसी दिन से अब ये कई एजेंट भी भूमिगत हैं और लोग अपने रुपयों के लिए उनसे संपर्क का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं है। लोगों ने यह भी बताया कि इन एजेंटों से अब लोग पैसे मांग रहे हैं तो वे एक ही जवाब देते हैं कि उन्होंने सारे रुपये कैंडी बाबा को दे रखे हैं। ये एजेंट कमीशनखोरी करते थे।