{"_id":"66652f1c55bf42d3f3038560","slug":"jjp-dissolved-all-its-units-after-election-results-of-haryana-new-office-bearers-will-be-announced-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: चुनाव नतीजों के बाद जजपा ने की सभी इकाइयां भंग, बड़े बदलावों के साथ होगी नए पदाधिकारियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: चुनाव नतीजों के बाद जजपा ने की सभी इकाइयां भंग, बड़े बदलावों के साथ होगी नए पदाधिकारियों की घोषणा
Sun, 09 Jun 2024 09:57 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 09 Jun 2024 09:57 AM IST
सार
हरियाणा में जजपा का लोकसभा चुनाव में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। जजपा के सभी दसों उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। जिसके चलते जजपा ने तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया है।
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने शनिवार को अपनी सभी प्रमुख इकाइयों को भंग कर दिया है। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने यह फैसला पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद लिया है। जजपा ने तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया है। हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी पदमुक्त कर दिया गया है। अब जजपा जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी अपने संगठन में बदलाव करके नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन पुनर्गठन के तहत मेहनती, ऊर्जावान नेताओं व कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। जजपा अपने वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके संगठन के नए स्वरूप पर काम करेगी। उन्होंने सभी जेजेपी कार्यकर्ताओं से आगामी घोषणा तक अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी से काम करते रहने को कहा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जजपा का लोकसभा चुनाव में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। जजपा के सभी दसों उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। चुनाव में जजपा को 0.87 फीसदी वोट मिला है। वहीं, सत्ता से अलग होने के बाद जजपा के नेताओं का टूटना जारी है। अब तक पार्टी के कई नेता इस्तीफा दे चुके हैं। शनिवार को सोनीपत में जजपा के भूपेंद्र मलिक और पवन खरखोदा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन