फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Surendra Chahal won the election of South Australia Councilor for the second time

Jind: सुरेंद्र चहल ने दूसरी बार जीता साउथ ऑस्ट्रेलिया काउंसलर का चुनाव, 2007 में गए थे ऑस्ट्रेलिया

Mon, 14 Nov 2022 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 01:49 AM IST
सार

सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले सुरेंद्र चहल ने जाट महासभा साउथ आस्ट्रेलिया के प्रधान तथा हरियाणवी कुनबा साउथ ऑस्ट्रेलिया के संयोजक पद पर रहते हुए अनेक सामाजिक कार्य किए।

विज्ञापन
Surendra Chahal won the election of South Australia Councilor for the second time
सुरेंद्र चहल । - फोटो : Jind

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के गांव जाजवान के मूल निवासी सुरेंद्र चहल ने साउथ आस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी बार लोकल गवर्नमेंट चुनाव में काउंसलर का चुनाव जीता है। विभिन्न देशों से आकर आस्ट्रेलिया में बसे 5796 मतदाताओं ने सुरेंद्र चहल के पक्ष में मतदान किया था।
विज्ञापन


सुरेंद्र चहल ने गांव जाजवान स्थित सरकारी स्कूल से छात्रवृत्ति के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की। छोटू राम किसान कॉलेज से बीकॉम की शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद राजकीय कॉलेज से एमकॉम किया। सुरेंद्र चहल नौ वर्ष तक एसडी स्कूल में कॉमर्स के लेक्चरर रहे। 2004 में वे कुवैत गए और वहां एक वर्ष कार्य करने के बाद लौट आए।
विज्ञापन


2007 में वह ऑस्ट्रेलिया चले गए। सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले सुरेंद्र चहल ने जाट महासभा साउथ आस्ट्रेलिया के प्रधान तथा हरियाणवी कुनबा साउथ ऑस्ट्रेलिया के संयोजक पद पर रहते हुए अनेक सामाजिक कार्य किए। उन्होंने हरियाणा से आने लोगों का भी विशेष खयाल रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंद्र चहल भारत की श्री स्वामीनारायण संस्था के साथ भी जुड़े हुए हैं। सुरेंद्र चहल की माता राजपति देवी गृहणी हैं और पिता अजायब सिंह चहल डीसी ऑफिस से सेवानिवृत्त हैं। उनके पिता ने एथलीट प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय एवं स्तर पर 70-75 आयुवर्ग में अनेक पदक जीते हैं। सुरेंद्र चहल पिछले 15 साल से परिवार समेत ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed