फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two smugglers carrying banned meat arrested in Jind

Jind: प्रतिबंधित मांस ले जा रहे दो तस्कर काबू, पुलिस ने सिरसा की तरफ से आई गाड़ी को बद्दोवाल टोल पर पकड़ा

Wed, 09 Nov 2022 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 08:02 PM IST
सार

पुलिस ने सिरसा की तरफ से आई मांस लदी गाड़ी को बद्दोवाल टोल पर पकड़ा है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी काबू किया है। मांस को उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
Two smugglers carrying banned meat arrested in Jind
बद्दोवाल टोल के पास पकड़ी गई प्रतिबंधित मांस से भरी गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में शहर थाना नरवाना पुलिस ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बद्दोवाल टोल के पास प्रतिबंधित मांस और अवशेषों से भरे एक टाटा पिकअप को पकड़ा है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी दिलदार और सहारनपुर जिला के गांव गंगो निवासी मुमताज के खिलाफ प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


भगत सिंह कॉलोनी नरवाना निवासी प्रमोद ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गो-पुत्र सेना हरियाणा संगठन का सदस्य है। मंगलवार रात को उन्हें सूचना मिली थी कि एक उत्तरप्रदेश के नंबर की गाड़ी है, जिसमें प्रतिबंधित मांस और अवशेष भरे हुए हैं। यह गाड़ी सिरसा की तरफ से आ रही है और तस्करी के लिए मांस को उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद बद्दोवाल टोल के पास पुलिस ने नाकेबंदी की। कुछ देर में सिरसा की तरफ से एक टाटा पिकअप आती दिखाई दी। बद्दोवाल टोल पर रुकवाकर जब टाटा पिकअप की तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित मांस और अवशेष मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने टाटा पिकअप को  कब्जे में ले लिया और उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी दिलदार और सहारनपुर जिला के गांव गंगो निवासी मुमताज के तौर पर बताई। पुलिस ने चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने मांस तथा अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया ताकि पता चल सके कि मांस और अवशेष किस जीव के हैं।


बद्दोवाल टोल के पास एक गाड़ी से प्रतिबंधित मांस और पशु के अवशेष बरामद हुए हैं। चिकित्सकों की टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए लैब भिजवा दिए है। मौके से दो आरोपियों को काबू भी किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -रामनिवास, प्रभारी, शहर थाना नरवाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed