फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, Jaat Reservation, JS Ahlawat, jhajjhar/bahadurgrah

मत कुरेदो जख्मों को, कोई मरहम लगाने भी नहीं आया

Fri, 11 Mar 2016 12:40 AM IST
Jhajhar/Bahadurgrah
Jhajhar/Bahadurgrah Updated Fri, 11 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
hindi story, Jaat Reservation, JS Ahlawat, jhajjhar/bahadurgrah
जाट आंदोलन - फोटो : Bureau
वो बर्बादी का मंजर, चारों ओर आग ही और दिन में लुटता लोगों का घरबार। याद करते ही आंखों में आंसू आ जाते हैं। बता-बता कर थक चुके हैं उन बदनुमा दिनों के  बारे में। मत खरोंचों पुराने जख्मों को साहब, सब कुछ आंखों के सामने देखते ही देखते जल गया, लेकिन आज तक कोई जख्मों में मरहम लगाने भी नहीं आया। अभी तक न किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल रिटायर्ड पटवारी उदयपाल ने छावनी मोहल्ले में पहुंचे हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य जेएस अहलावत से कुछ इसी अंदाज में अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि पता नहीं कितनी बार सर्वे हो चुका है, कौन-कौन यहां आकर स्थिति देख चुके हैं, लेकिन परिणाम अभी तक कुछ नहीं निकला।

विज्ञापन
 
आयोग के सदस्य जेएस अहलावत ने वीरवार को झज्जर पहुंचकर बीते दिनों उपद्रव की भेंट चढ़ी सार्वजनिक व निजी संपत्तियों का जायजा लिया और जान-माल का नुकसान उठाने वाले पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने किसान विश्राम गृह में डीसी अनीता यादव व एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा से उपद्रव के दौरान झज्जर जिले में चले घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली। सबसे पहले छावनी मोहल्ले का दौरा किया और उपद्रव के दौरान आगजनी, लूटपाट व हिंसक घटना के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों से घटना और हरियाणा सरकार की ओर से मिली राहत के बारे में जानकारी ली।

पीड़ित परिवारों ने उपद्रव के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग रखी और मुआवजा राशि का भुगतान शीघ्र करने की बात कही ताकि लोगों का गुजर- बसर फिर से आरंभ हो सके। पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में संज्ञान लिया और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
यहां के भी देखे हालात

बाद में उन्होंने पुरानी तहसील परिसर के समीप आगजनी की भेंट चढ़े आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, रोहतक रोड स्थित दीनबंधु सर छोटू राम धर्मशाला व बस स्टैंड आदि इलाकों का दौरा किया। डीसी ने झज्जर जिले के हालात के बारे में बताया कि उपद्रव से उपजे तनाव को शांत करने के लिए समाज के सभी वर्गों ने जिला प्रशासन को सकारात्मक सहयोग दिया है।



आपसी भाईचारा बनाने के लिए शांति मार्च भी निकाला गया। उपद्रव के पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार की ओर अंतरिम राहत भी प्रदान कर दी गई है। इस दौरान एसडीएम झज्जर पंकज सेतिया, तहसीलदार हितेंद्र कुमार, डीएसपी हंसराज सहित अन्य प्रशासनिक व आयोग के अधिकारी साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed