फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, crime news, loot, jhajjhar/bahadurgrah

लूट की फिराक में खड़े दो युवक गिरफ्तार

Thu, 10 Mar 2016 12:23 AM IST
Jhajhar/Bahadurgrah
Jhajhar/Bahadurgrah Updated Thu, 10 Mar 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime news, loot, jhajjhar/bahadurgrah
लूट - फोटो : Bureau

बराही रोड ड्रेन पुल के पास वाहनों को लूटने की फिराक में खड़े दो युवकों को अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक के पास से लोडेड पिस्तौल तो दूसरे के पास से चाकू बरामद हुआ है।

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ थाना लाइन पार में केस दर्ज किया गया है। शाखा प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों पर अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी के तहत जब एक टीम सहायक उप निरीक्षक सुभाषचंद्र के नेतृत्व में गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो युवक बराही रेलवे फाटक ड्रेन पुल के पास आने-जाने वाले वाहन चालकों को लूटने की फिराक में है।
विज्ञापन


जब टीम सरकारी गाड़ी की बत्ती उतारकर मौके पर पहुंची तो सामने खड़े दोनों युवकों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी के नजदीक पहुंचते ही पुलिस को देखकर वे भागने लगे। इस पर उनका पीछा करते हुए कुछ दूरी पर पकड़ लिया। आरोपियों ने अपनी पहचान सुनारिया कलां निवासी मेहर सिंह व देवेंद्र के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी मेहर सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ शिवाजी कॉलोनी रोहतक में हत्या व थाना सदर रोहतक में हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed