{"_id":"66b62dddd73960ee3b005d25","slug":"jai-hind-will-have-to-be-said-as-greeting-in-schools-of-haryana-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड मार्निंग नहीं बच्चे बोलेंगे जय हिंद: हरियाणा के स्कूलों में अभिवादन के लिए बोलना होगा ‘जय हिंद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड मार्निंग नहीं बच्चे बोलेंगे जय हिंद: हरियाणा के स्कूलों में अभिवादन के लिए बोलना होगा ‘जय हिंद’
Fri, 09 Aug 2024 08:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 09 Aug 2024 08:25 PM IST
सार
हरियाणा के स्कूलों में बच्चे अब गुड मार्निंग नहीं जय हिंद बोलेंगे। प्रदेश भर के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय हिंद अभिवादन के तौर पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शिक्षा विभाग नई व अच्छी पहल करने जा रहा है। प्रदेश के स्कूलों में बच्चे अब अंग्रेजी के शब्द गुड मार्निंग नहीं अब 'जय हिंद' बोलेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
राजकीय स्कूलों में सुबह प्रार्थना या फिर कक्षा में गुरुजी के आगमन पर विद्यार्थी गुड मार्निंग की जगह जय हिंद के साथ अभिवादन करेंगे। प्रदेश भर के स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय हिंद अभिवादन के तौर पर लागू किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पत्र में कहा कि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। जय हिंद अभिवादन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की एक मजबूत भावना पैदा करता है। यह प्रत्येक भारतीय के रूप में उनकी पहचान और देश के भविष्य में संभावित योगदान का दैनिक स्मरण करवाता है।
विज्ञापन
बोस ने दिया था नारा
निदेशालय ने उल्लेख किया कि जय हिंद का नारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ओर से दिया गया था। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन के दौरान आजाद हिंद फौज का गठन किया था, जिसमें उन्होंने जय हिंद के नारे को लोकप्रिय बनाया था। स्वतंत्रता के बाद जयहिंद को भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से अभिवादन के तौर पर अपनाया गया, जो राष्ट्र की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।