फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Illegal MTP kit recovered in Rewari

Rewari: स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर बने एक मेडिकल स्टोर को किया सील, अवैध एमटीपी किट हुईं बरामद

Mon, 21 Jul 2025 03:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 03:09 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन पर बने एक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से बेची जा रही एमटीपी किट बरामद की हैं। फिलहाल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Illegal MTP kit recovered in Rewari
मेडिकल स्टोर से अवैध एमटीपी किट बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन पर बने एक मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से बेची जा रही एमटीपी किट बरामद की हैं। ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर ने कंपनी के मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। जांच में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को यहां से सेल-परचेज बिल नहीं मिले।

विज्ञापन


दरअसल, रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर दवा दोस्त कंपनी का मेडिकल स्टोर चल रहा है। दवा दोस्त कंपनी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सुबह रेड की। रेड के दौरान मेडिकल स्टोर से अवैध रूप से रखी गई एमटीपी किट बरामद हुई। स्टोर पर चार कर्मचारी काम करते हुए मिले, जबकि स्टोर संचालक यहां पर टीम को नहीं मिला।
विज्ञापन

 
ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रजनीश धानीवाल ने बताया कि स्टोर पर अवैध तौर से एमटीपी किट मिली हैं जिसे सील किया जा गया है। स्टोर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जा रही है। इस मामले में मुख्यतौर पर दो अधिकारी जिम्मेदार हैं, उनकी नाम के साथ शिकायत की जाएगी। कंपनी प्रबंधन को नोटिस देकर जांच के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed