{"_id":"cfad1fda-d137-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"i-have-sonia-gandhi-and-people-support-says-hudda","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे पास सोनिया और जनता का सर्टिफिकेट है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मेरे पास सोनिया और जनता का सर्टिफिकेट है'
चंडीगढ़/प्रवीण पाण्डेय
Updated Mon, 10 Jun 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में दलितों को लेकर शुरू हुई राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा यह 2014 का लोकसभा चुनाव तय करेगा।
विज्ञापन
फिलहाल मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दलितों के हितों को लेकर सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
अमर उजाला से विशेष बातचीत में विकास के आंकड़े गिनाते हुए हुड्डा ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध करने वालों का सर्टिफिकेट उन्हें नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव उन्हें स्पष्ट दिख रहा है। इसके लिए मुझे सिर्फ दो सर्टिफिकेट चाहिए। एक प्रदेश की जनता का और दूसरा सर्टिफिकेट यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का और यह दोनों सर्टिफिकेट मेरे पास हैं। जो लोग मेरा विरोध कर रहे हैं, उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में जवाब मिल जाएगा।
लोकसभा चुनाव
हुड्डा बातचीत के दौरान आत्मविश्वास से भरे दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर हमें होमवर्क करने की भी जरूरत नहीं है।
नगर निगम चुनाव में विपक्ष को इस बात का करारा जवाब मिल गया है। यह चुनाव इस बात का सबूत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस से संतुष्ट है।
हमने 2004 में लोकसभा की नौ सीटें जीती थीं। 2009 में यह आंकड़ा दोहराया गया। इस बार हम लोकसभा की दस सीटों पर जीत हासिल करके दिखाएंगे।
प्रदेश का विकास
हुड्डा ने कहा कि हमने हरियाणा का समावेशी विकास किया है। प्रति व्यक्ति निवेश, प्रति व्यक्ति आय, प्लांड बजट और संसाधन जुटाना किसी राज्य की तरक्की के लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं। इन चारों मामलों में हम देश में अग्रणी हैं।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि हमने दलितों के उत्थान और विकास के लिए बहुत कार्य किया है। एससी और बीसीए श्रेणी के विद्यार्थियों को हम वजीफा देते है। दलितों के लिए मकान बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस में बगावत
जनता पर वोट का भरोसा जता रहे हुडडा ने कहा कि हम सिर्फ विकास के नाम पर वोट मांगेंगे। बिजली, पानी, ग्रामीण और शहरी विकास हमारे एजेंडे में शामिल होगा। दक्षिण हरियाणा पर विकास के भेदभाव के आरोपों पर भी उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान रूप से विकास हो रहा है।
कांग्रेस में ही उठ रहे बगावत के सुरों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है। उन्हें किसी पर टिप्पणी करके जनता को बताने की जरूरत नहीं है।
'मुझे खेल से बहुत प्यार है'
66 वर्ष के हुड्डा रोजाना सुबह लान टेनिस खेलते हैं। खेलों के मामले में जिक्र करने पर उन्होंने खुद ही इस बारे में बताना शुरू कर दिया।
हुड्डा ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में सबसे अधिक मेडल हरियाणा के खाते में आए। स्पैट में पहली बार 80 हजार बच्चों ने आवेदन किया था। इस बार यह संख्या लाखों में है।