{"_id":"69e4c78b16b8a3334b0517e0","slug":"huge-fire-breaks-out-in-slums-in-rewari-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई सिलिंडर फटे; मौके पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई सिलिंडर फटे; मौके पर मचा हड़कंप
Sun, 19 Apr 2026 05:46 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 19 Apr 2026 05:46 PM IST
सार
आग तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास की झुग्गियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखने लगा।
विज्ञापन
रेवाड़ी में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेवाड़ी के कोनसीवास रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। आग लगने के बाद मौके पर रखे छोटे गैस सिलिंडरों के फटने की आवाजें सुनाई दीं, जिससे स्थिति और अधिक भयावह हो गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
आग तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास की झुग्गियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। लोग जरूरी सामान निकालने की कोशिश करते नजर आए, जबकि कई परिवारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इस आग ने पास में बने एक पक्के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। मकान के अंदर रखे एसी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए।