फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Six boxers in the 9-member Indian team are from Haryana

Sports: 9 सदस्यों की भारतीय टीम में छह मुक्केबाज हरियाणा के, जीतने पर मिलेगा ओलंपिक कोटा

Mon, 22 Jan 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Updated Mon, 22 Jan 2024 11:52 PM IST
सार

29 फरवरी से 12 मार्च तक इटली के बुस्तो अरसिजियो में होने वाली प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक का कोटा मिलेगा।

विज्ञापन
Six boxers in the 9-member Indian team are from Haryana
नरेंद्र बेरवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले हिसार के दीपक भौरिया और भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया समेत प्रदेश के छह मुक्केबाज विश्व क्वालीफाइंग मुक्केबाजी में अपने मुक्के का दम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम से 9 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से पांच पुरुषों समेत हरियाणा के छह खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन


भिवानी के साई कोच कुलदीप ने बताया कि समग्र मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद चयनित भारतीय टीम में पांच पुरुष और एक महिला समेत छह हरियाणवी मुक्केबाज शामिल हैं। इनमें विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता हिसार के दीपक भौरिया (51 किग्रा), वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मिन लंबोरिया (60 किग्रा), करनाल के निशांत देव (71 किग्रा), पिछले राष्ट्रीय चैंपियन दादरी जिले के लक्ष्य चाहर (80 किग्रा), हिसार के नरेंद्र बेरवाल (82 किलो) से अधिक और रोहतक के संजीत कुमार (92 किग्रा) शामिल हैं।
विज्ञापन


इस विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में 50 ओलंपिक कोटा दांव पर लगे होंगे जिसमें महिला वर्ग में 22 कोटा हैं। इसके बाद बैंकॉक में 23 मई से तीन जून तक होने वाले दूसरे विश्व क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के जरिए 45 से 51 मुक्केबाज पेरिस खेलों के लिए क्वालीफाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को उम्मीद, ओलंपिक टिकट पक्का करेगी जैस्मिन
भिवानी निवासी जैस्मिन लंबोरिया का चयन भी इटली में प्रस्तावित विश्व ओलंपिक क्वालीफाई टूर्नामेंट के लिए हुआ है। उनके चाचा संदीप लंबोरिया ने बताया कि 60 किलोग्राम भार वर्ग की महिला मुक्केबाजी मुकाबले के लिए जैस्मिन फिलहाल पटियाला के शिविर में बेहतर तैयारी कर रहीं है। वहां वह करीब दस दिन और खेल अभ्यास करेंगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जैस्मिन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पदक जीतेंगी।

संजीत ने बड़े भाई से बॉक्सिंग सीखी, अब ओलंपिक कोटा पाने के लिए कर रहे संघर्ष
रोहतक के रिटौली निवासी संजीत ने बताया कि पहली बार ओलंपिक में जगह बनाने का मौका मिला है। इटली में होने वाले इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के साथ टिकट पक्का करने का सपना है। ओलंपिक में देश के पदक लाकर अपने परिवार व गांव का नाम रोशन करना है। बड़े भाई संजीव की मेहनत सफल करनी है। पिछले 12 वर्ष से बाॅक्सिंग कर रहा हूं।


अभी मैं पटियाला के शिविर में अभ्यास कर रहा हूं। 13 फरवरी को मोंटेनीग्रो देश में जाएंगे। यहां दो सप्ताह तक प्रशिक्षण मिलेगा। इटली में चार से 11 मार्च तक प्रथम विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है। उसकी तैयारी में लगा हुआ हूं। इसलिए वहां से इटली जाएंगे। उम्मीद है कि टूर्नामेंट में जीत कर ओलंपिक के लिए टिकट पक्का करूंगा। अब मेरा फोकस ओलंपिक पर रहेगा। इसके लिए और भी कड़ी मेहनत करूंगा। - बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed