फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Night temperature reached 16.2 degrees in hisar, lowest in state

मौसम में बदलाव: हिसार में रात का तापमान पहुंचा 16.2 डिग्री, दो सप्ताह तक मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना

Wed, 04 Oct 2023 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Oct 2023 11:16 AM IST
सार

हरियाणा में हवाएं पहाड़ों की तरफ से आने के कारण ठंडी होती है, जिस कारण रात के तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं, डॉ. चंद्रमोहन की मानें तो इस माह के पहले दो सप्ताह तक मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Night temperature reached 16.2 degrees in hisar, lowest in state
Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि दिन के तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है और यह सामान्य के बराबर ही बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आगामी 5-6 दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिन के समय हवाओं की दिशा पश्चिमी होने व मौसम साफ होने की वजह से तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। वहीं रात के समय हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाती है। ये हवाएं पहाड़ों की तरफ से आने के कारण ठंडी होती है, जिस कारण रात के तापमान में गिरावट आ रही है।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन की मानें तो इस माह के पहले दो सप्ताह तक मौसम साफ व शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो सकता है, जिस कारण मौसम में भी बदलाव हो सकता है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के बराबर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में बड़ा अंतर, मरीजों की संख्या बढ़ी
दिन व रात के तापमान में बड़ा अंतर बीमारियों का कारण बन रहा है। इस कारण से खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। नागरिक अस्पताल के डॉ. अजय लाठर के मुताबिक इस मौसम में फ्रीज के ठंडे पानी व खाने के सामान से परहेज करें। रात के समय एसी व कूलर का इस्तेमाल भी न करें। तबीयत खराब होने से तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed