{"_id":"66df2fe7c2cd70a9f409d98b","slug":"masudpur-youth-committed-suicide-hisar-news-c-21-hsr1013-460928-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मसुुदपुर के युवक ने की आत्महत्या, होटल मालिकों के किस्त न भरने से था परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar News: मसुुदपुर के युवक ने की आत्महत्या, होटल मालिकों के किस्त न भरने से था परेशान
Tue, 10 Sep 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:05 AM IST
सार
आरोप है कि होटल मालिकों ने अमन के नाम पर फोन, वाशिंग मशीन, स्कूटी व चार मोटरसाइकल किस्त पर ले रखी थी। किस्त न भरने के कारण अमन मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव मसुदपुर में युवक अमन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अमन के पिता की शिकायत पर बरवाला के दो होटलों के चार मालिकों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
शिकायत में मसुदपुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राकेश विवाहित है। छोटा बेटा 19 वर्षीय अमन अविवाहित है। अमन करीब डेढ़ वर्ष साल से बरवाला के मन्नत होटल व पूजा होटल में काम करता था। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली की अमन ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया और वह गांव के जोहड़ के गुमाण के अंदर पड़ा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर गए। वहां से अमन को घर पर ले आए। जिसके बाद उसे हिसार के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां रास्ते में अमन ने उन्हें बताया कि उसके जहरीला पदार्थ खाने का कारण उसके बरवाला के साथी हैं। जो पूजा होटल मालिक सुमित व सौरभ हैं।
विज्ञापन
सौरभ ने उसके बेटे के नाम एक वाशिंग मशीन व एक फोन किस्तों पर ले रखा है। मन्नत होटल मालिक अनिल कुंडू, केपी कुंडू ने अमन के नाम से स्कूटी ले रखी है। इसके अलावा चार मोटरसाइकल भी इन्हीं ने किस्तों पर ले रखे हैं, लेकिन वह किस्त नहीं भरते।
अमन ने बार-बार किस्त भरने के लिए सौरभ व केपी कुंडू को कहा था, लेकिन सभी ने किस्त नहीं भरी। अमन ने इस बारे में अपनी मां पूनम को भी बताया था। रामचंद्र ने बताया कि निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई। उनके अनुसार अमन की आत्महत्या करने का कारण सुमित, सौरभ, केपी कुंडू, अनिल कुंडू हैं। इनसे परेशान व प्रताड़ित होने पर अमन ने जीवन लीला समाप्त की है। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ मामला धारा 108 व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया।
मृतक के पिता की शिकायत पर बरवाला के चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। चारों वहां उन होटल पर अक्सर आते रहते थे। मामले में छानबीन कर रहे हैं। - कुलदीप, एएसआई, सदर थाना।