{"_id":"56e5c0394f1c1b694a8b461d","slug":"hindi-story-accident-news-four-injured-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो पलटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो पलटा, चार घायल
Hisar
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार-बरवाला मार्ग पर रविवार सुबह 11 बजे के करीब एक स्कॉर्पियो और ऑटो रिक्शा की टक्कर होने से ऑटो पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। वे भगाना से एक लड़की का रिश्ता तय करने गांव दहमण जा रहे थे।
जानकारी के अनुुसार भगाना के एक कुनबे के आदमी जयबीर की बेटी प्रीति का रिश्ता तय करने लिए गांव दहमण के लिए ऑटो में चले थे। चालक दीपक ने बताया कि वे गांव बहबलपुर के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और लोग घायल हो गए। उसके बाद राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
बाद में किसी द्वारा फोन करने पर सरकारी अस्पताल से एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें निकालकर सरकारी अस्पताल में लाया गया। उसने बताया कि ग्रामीणों और राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने में पूरी मदद की। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर स्कॉर्पियो चालक की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भगाना के जयबीर, उसका भाई मुकेश, नरेश और भाई कुलदीप की पत्नी मणि इस हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसके अलावा कुलदीप, ऑटो चालक दीपक, बच्चे रोहित और मोहित को भी हल्की चोटें आई हैं।