{"_id":"6171b5e2faa6c5003c7b4187","slug":"dead-body-thrown-in-the-field-after-killing-the-accountant-in-love-affair-hisar-news-hsr6150296185","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: प्रेम-प्रसंग में मुनीम की हत्या कर खेत में फेंका शव, मालिक की चचेरी बहन से था अफेयर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: प्रेम-प्रसंग में मुनीम की हत्या कर खेत में फेंका शव, मालिक की चचेरी बहन से था अफेयर
Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना (हिसार)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:18 AM IST
सार
हिसार में प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक मुनीम के तौर पर काम करता था और उसका अपनी मालिक की चचेरी बहन से अफेयर चल रहा था। वह फतेहाबाद का रहने वाला था। अफेयर की बात पता लगने पर युवती के परिजनों की ओर से उसे धमकी दी गई थी। जिसके बाद वह घर से लापता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के गांव बुढाखेड़ा में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। गांव के खेत में 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान फतेहाबाद के सनियाना के रहने वाले विकास उर्फ राजू के रूप में हुई है। युवक का शव जिस खेत में मिला, वह उसके मालिक का है। जिसके पास विकास मुनीम का काम करता था। विकास का मालिक की चचेरी बहन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में युवती के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें-टीकाकरण: हरियाणा में ढाई करोड़ का आंकड़ा पार, 1.75 करोड़ पहली और 75 लाख लोग ले चुके दोनों खुराक
परिवार को खत्म करने की मिली थी धमकी
पुलिस के अनुसार विकास पिछले कई दिन से घर से लापता था। उसके शव के पास से एक प्लास्टिक की शीशी में सल्फास का घोल, जेब में सल्फास का बंद पैकेट, कुछ पैसे, चाकू, माचिस की डिब्बी, तीन टिकटें व आधार कार्ड मिला है। हालांकि मृतक विकास का मोबाइल नहीं मिला है। विकास अविवाहित था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विकास व उसकी प्रेमिका के प्रेम-प्रसंग के बारे में युवती के परिजनों को पता चला तो विकास को धमकियां दी जा रही थी। 13 अक्तूबर को कुछ हथियारबंद लोग उनके घर आए थे। विकास व परिवार को खत्म करने की धमकी देकर गए थे। उस दिन के बाद से विकास घर नहीं आया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हरियाणा: खराब फसलों की शिकायतें 60 हजार तक पहुंचीं, जाता मानसून कर गया नुकसान
विकास के मोबाइल में थी फोटो
18 अक्तूबर को एक पंचायत भी हुई थी, जिसमें युवती के परिजनों ने कहा था कि विकास के फोन में उसकी कुछ फोटो हैं। वह डिलीट करवा देना अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। परिजनों ने विकास के घर आने पर फोटो व वीडियो डिलीट करवाने की बात भी कही थी। इसके बाद बुधवार शाम को उनके पास फोन आया कि विकास का शव खेत में पड़ा है।
मृतक के बड़े भाई के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-एसआई मोहर सिंह, थाना प्रभारी, उकलाना थाना, हिसार