फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, health, abortion, team raid, hospital, lady doctor caught, hisar

दूहन मेटरनिटी सेंटर संचालिका डॉ. सरिता गिरफ्तार

Fri, 11 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Fri, 11 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news, health, abortion, team raid, hospital, lady doctor caught, hisar
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा - फोटो : desk

हिसार पुलिस ने गर्भपात के औजार और सरकारी दवाएं मिलने के मामले में वीरवार को आजाद नगर के मेन रोड स्थित दूहन अस्पताल एवं मेटरनिटी सेंटर की संचालिका डॉ. सरिता दूहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुदीप गोयल की अदालत में पेश किया, जहां से उसे शुक्रवार तक जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को किसी ने सोमवार को सूचना देकर बताया था कि आजाद नगर स्थित दूहन अस्पताल एवं मेटरनिटी सेंटर में कुछ गड़बड़ी है। विभाग ने इसे गंभीरता से लेकर परिवार कल्याण विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. तेजपाल शर्मा की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया था। टीम ने मेटरनिटी सेंटर में छापा मारकर वहां से गर्भपात में यूज होने वाले औजार और आयुर्वेद की सरकारी दवाएं बरामद की थी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में मेटरनिटी सेंटर संचालिका डॉ. सरिता दूहन के खिलाफ एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने बाद में अस्पताल में छापा मारा था, मगर वह हाथ नहीं लगी थी। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। आरोपी महिला ने अदालत में अपनी जमानत याचिका लगाई है, जिस पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुदीप गोयल की अदालत शुक्रवार को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


जिला परिषद अध्यक्ष रही एएनएम भी पकड़ी थी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस दिन दूहन अस्पताल में छापा मारा था, उसी दिन पाबड़ा गांव में तैनात एएनएम बिमला पूनिया भूना में गर्भपात का सौदा करते पति मियां सिंह समेत पकड़ी गई थीं। वह बंसीलाल सरकार में हिसार जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। फतेहाबाद और जींद के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बोगस ग्राहक बनाकर भूना में उसे बिमला के पास भेजा था। सौदा 25 हजार रुपये में तय हुआ। रुपये थमाने के बाद उसे दबोच लिया गया था। आरोप है उसके पति ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की थी। उस पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अनंतराम एक मामले में हैं आरोपी
बरवाला के डॉ. अनंतराम भी भ्रूण लिंग जांच के एक मामले में आरोपी हैं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने 28 जून को यहां सुंदर नगर के एक मकान में छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच करने के धंधे का भंडाफोड़ किया था। दो युवक मौके से पकड़े गए थे। तब भी बोगस ग्राहक बनाकर छापा मारा गया था। पकड़े गए आरोपियों में से एक ने बताया था कि वे पोर्टेबल मशीन रखते हैं। उसे कहीं भी ले जाकर लिंग जांच कर सकते हैं। उसने बताया था कि वह डॉ. अनंतराम से मिलकर यह काम करते हैं। क्राइम ब्रांच ने डॉ. अनंतराम को अदालत में पेश किया था, जहां से वह जेल चला गया था। अब जमानत पर बाहर है। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी, महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच करने के नाम पर आंखों पर पट्टी बांधकर ठगते थे। उनके पास ऐसी मशीन नहीं थी कि वे गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच कर लिंग बता सकें। वे मशीन जैसा कोई दूसरा औजार रखते थे।


सरकारी दवाओं की जांच जारी
पुलिस ने बेशक दूहन मेटरनिटी सेंटर संचालिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो। मगर सेंटर से आयुर्वेद की सरकारी दवाएं मिलना अभी रहस्य ही है। उसके पति एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही तैनात बताए जाते हैं। इसलिए मामला गंभीर होना स्वाभाविक है। यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed