{"_id":"644fccf14a0354beff04537f","slug":"car-fell-into-a-deep-gorge-in-rajasthan-five-friends-from-haryana-died-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा हादसा: गोगामेड़ी माथा टेकने जा रहे थे हरियाणा के 10 दोस्त, 15 फुट गहरी खाई में गिरी दो कार, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा हादसा: गोगामेड़ी माथा टेकने जा रहे थे हरियाणा के 10 दोस्त, 15 फुट गहरी खाई में गिरी दो कार, पांच की मौत
Mon, 01 May 2023 08:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 May 2023 08:04 PM IST
सार
राजस्थान के झांसल गांव के पास मोड़ पर चालकों का संतुलन बिगड़ गया। तीन घायल हिसार के निजी अस्पताल तो दो अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल हैं। मृतकों में तीन कुरुक्षेत्र और दो यमुनानगर के रहने वाले हैं, मृतकों में लाडवा ब्लॉक समिति का चेयरमैन भी शामिल है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के गोगामेड़ी में माथा टेकने जा रहे 10 दोस्तों की दो कारें रविवार रात राजस्थान के झांसल गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 15 फुट गहरी खाई में गिर गईं। हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तीन घायलों का हिसार के निजी अस्पताल, जबकि दो का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतकों में तीन कुरुक्षेत्र और दो यमुनानगर के रहने वाले हैं। मृतकों में लाडवा ब्लॉक समिति का चेयरमैन भी शामिल है।
विज्ञापन
होटल पर खाना खाने के बाद निकले थे
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के गनगौरी गांव निवासी राजन अपने दोस्तों के साथ रविवार दोपहर बाद क्रेटा और आई 20 कार में सवार होकर भादरा के पास धार्मिक स्थल गोगामेड़ी में पूजा करने के लिए निकले थे। देर शाम को दोनों कारों में सवार दस लोग छानी बड़ी गांव से पहले एक होटल पर खाना खाने के लिए रुके थे। दोनों कारों में पांच-पांच दोस्त सवार थे। भादरा से पहले झांसल गांव के पास तीव्र मोड़ पर दोनों कारों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों कार करीब 15 फुट गहरी खाई में जा गिरीं।
एसआई रामकरण ने बताया कि हादसे में कुरुक्षेत्र के गनगौरी निवासी राजन, सचिन, जोगीमाजरा निवासी नरेंद्र और यमुनानगर जिला के गंदापुरा निवासी चत्तर सिंह व जीवहेड़ी निवासी विक्रम की मौत हो गई। मृतक राजन लाडवा ब्लॉक समिति का चेयरमैन था।
वहीं, घायल गनगौरी निवासी अरविंद, विमल, आकाश, राहुल और साहिल का उपचार चल रहा है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी है। सोमवार को राजस्थान पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया।