{"_id":"64fb68766f7a480e73072379","slug":"7-year-old-boy-attacked-by-two-pitbull-dogs-bitten-his-lip-hisar-news-c-21-hsr1020-215234-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar : सात साल के बच्चे पर दो पिटबुल कुत्तों ने किया हमला, काट लिया होंठ, महिला को भी बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar : सात साल के बच्चे पर दो पिटबुल कुत्तों ने किया हमला, काट लिया होंठ, महिला को भी बनाया निशाना
Sat, 09 Sep 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:21 AM IST
सार
निजी अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे की सुबह सर्जरी की जाएगी। बताया जा रहा है घटना के बाद उनका मालिक दोनों कुत्तों को कहीं और छोड़ आया।
विज्ञापन
पिटबुल कुत्ते के काटने के बाद घायल शोभित।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी शहर में सुभाष नगर में सात वर्षीय बच्चे पर पिटबुल नस्ल के दो कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते उसके होंठ के एक हिस्से को काटकर खा गए। घटना के समय बच्चा पड़ोस में ट्यूशन पर जा रहा था। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए और बच्चे को बचाया। इसके बाद उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां बच्चे को आईसीयू में रखा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुभाष नगर निवासी प्रवीन महता तिकोना पार्क पर चिकन कॉर्नर चलाते हैं। उनका सात वर्षीय बेटा शोभित महता घर के पास ही ट्यूशन पड़ने के लिए जा रहा था। वह घर के बाहर निकला तो गली में घूम रहे पिटबुल नस्ल के दो कुत्तो ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कुत्तों ने उसके चेहरे, पीठ पर गहरे घाव कर दिए। इसके बाद उसका होंठ काट लिया। इस दौरान कुत्तों ने एक महिला पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी आए और बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को छुड़वाया। इसके बाद अस्पताल ले गए, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि पिटबुल के मालिक को कई बार कुत्तों को यहां न रखने की बात कह चुके हैं, लेकिन वह नहीं माना।