{"_id":"667cdca362b0726d740d5efb","slug":"haryana-weather-monsoon-arrive-in-next-three-days-heavy-rain-warning-issued-humid-heat-increases-trouble-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: अगले तीन दिन में आएगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी जारी; उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: अगले तीन दिन में आएगा मानसून, भारी बारिश की चेतावनी जारी; उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी
Thu, 27 Jun 2024 08:59 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:59 AM IST
सार
हरियाणा के लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने के बाद ही उमस से छुटकारा मिलेगा। 28 से दो जुलाई तक मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
monsoon
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरियाणा में मानसून की तारीख नजदीक आ गई है। मौसम विभाग के दावे के मुताबिक अगले तीन दिन में मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। इसके असर से 28 जून से दो जुलाई के बीच राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 29-30 जून को हरियाणा के एक दो स्थानों पर (115 से 200 एमएम) भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
हरियाणा में मानसून की निर्धारित तारीख 27 जून है। पिछले साल हरियाणा में मानसून का आगमन 25 जून को हुआ था। दक्षिणी मानसून पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। राज्य के कई जिलों में प्री मानसून की
विज्ञापन
बारिश हो रही हैं। बुधवार को भी कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम विभाग 28 व 29 जून को मानसून के आने की पुष्टि कर सकता है। मौसम विभाग ने का कहना है कि 28 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएगी। 28 से दो जुलाई तक मौसम विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। पांचों दिन हरियाणा में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन
प्री मानसून से छह डिग्री पारा गिरा, उमस ने बढ़ाई परेशानी
हरियाणा में बुधवार को भी प्री मानसून की बारिश हुई। भिवानी में 24 घंटे के भीतर 14 एमएम, गुरुग्राम में 7.5 एमएम, जींद में 63.5 एमएम, रेवाड़ी में 34.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस बारिश से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई। जींद में 6.1 डिग्री, अंबाला में 5.3 डिग्री, करनाल में चार डिग्री और सोनीपत में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कुछ जिलों में बारिश से उमस ने भी लोगों को परेशान किया। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 63 फीसदी तक दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने के बाद ही उमस से छुटकारा मिलेगा।