फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Weather: Cold increased at night, minimum temperature dropped; Slight increase in maximum temperature

Haryana Weather: रात में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट; अधिकतम तापमान में हल्का इजाफा

Thu, 09 Jan 2025 11:27 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 Jan 2025 11:27 AM IST
सार

सोनीपत में रात में शीतलहर से ठंड बढ़ गई, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे किसानों को फायदा होगा।

विज्ञापन
Haryana Weather: Cold increased at night, minimum temperature dropped; Slight increase in maximum temperature
हरियाणा का मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में वीरवार को मौसम साफ रहेगा, हालांकि बुधवार रात को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, जींद में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 4 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आद्रता 69 प्रतिशत और हवा की गति 3 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। ठंड के बावजूद धुंध से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


11 जनवरी से मौसम में फिर बदलाव की संभावना है, जिसके तहत धुंध का असर कम होगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 और 12 जनवरी को बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। दस जनवरी से रात के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि दिन के तापमान में वृद्धि होगी। ठंड के साथ धुंध और कोहरा भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन


भिवानी में हल्के कोहरे के साथ शीतलहर जारी है। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। नारनौल में सुबह से ही धूप निकली हुई है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि 11 से 13 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। आज न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम होकर मात्र 5 मीटर रह गई है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है, शीतलहर के चलते लोग ठंड से कंपकंपा रहे हैं। वहीं, झज्जर में लगातार दूसरे दिन धूप निकली हुई है, जिससे कोहरे से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज किया गया।


सोनीपत में रात में शीतलहर से ठंड बढ़ गई, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे किसानों को फायदा होगा। मौसम विभाग ने 10 जनवरी से मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे 12 जनवरी तक प्रदेश में बारिश हो सकती है।

हिसार में लगातार तीसरे मौसम रहा साफ, धूप निकली

हिसार में लगातार तीसरे दिन मौसम साफ रहा और सुबह जल्दी ही तेज धूप निकल आई जिससे लोगों को सुबह के समय ठंड से काफी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले पश्चिमी विक्षोभ से ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियां नहीं हुई। इस कारण से वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा नहीं बढ़ी। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद जैसे ही हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हुई तो रात के तापमान में गिरावट आने लगी, लेकिन दिन के समय मौसम साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज हिसार में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 20.0 डिग्री से ऊपर रहा। 

आगे ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आने वाले तीन दिनों के दौरान शीतलहर, हल्का कोहरा और पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर व पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी। वहीं 10 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 10 से 12 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed