फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 10 January 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: 26 जनवरी तक प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, भिवानी में सड़क हादसे में एक की मौत, कई घायल

Mon, 10 Jan 2022 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 05:33 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने घोषणा की है कि कोरोना के कारण प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज 26 जनवरी तक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Haryana Top News 10 January 2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की जेलों में भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नियमित मुलाकात बंद कर दी गई ताकि जेलों में कोरोना का फैलाव न हो। साथ ही जेल स्टाफ को भी कम से कम बाहर जाने की हिदायत दी गई क्योंकि बाहर से वायरस के फैलाव होने की संभावना बढ़ जाती है। कैबिनेट मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने रविवार को हरियाणा के सिरसा में बरनाला रोड स्थित आवास पर जनसमस्याएं सुनने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन

अन्य खबरें पढ़ें...

हरियाणा में कोरोना: 26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने घोषणा की है कि कोरोना के कारण प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज 26 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूलों में पहले से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


भिवानी में हादसा: दो डंपरों से टकराई रोडवेज बस, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

भिवानी के गांव धनाना और तालु के बीच सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक रोडवेज बस की दो डम्परों के साथ भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक डंपर चालक की मौत होने की सूचना है, वहीं बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। बस भिवानी से जींद की तरफ जा रही थी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हैवानियत की हदें पार: 13 साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, चाचा ने भी की छेड़खानी, दोनों गिरफ्तार

13 साल की बच्ची के साथ उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं बच्ची के चाचा ने भी बच्ची के साथ छेड़खानी की है। इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गत दिवस एक कॉलोनी वासी बच्ची अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंची थी। पढ़ें विस्तृत खबर...


हिसार: एचएयू में टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाए बिना प्रवेश नहीं, गेट खोलने-बंद करने का समय भी हुआ निर्धारित

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में सभी कर्मचारियों व आगंतुकों की बिना कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफीकेट दिखाए इंट्री बैन कर दी गई है। विश्वविद्यालय परिसर में व सभी कार्यालयों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा: बेमौसम बारिश से खराब हुई 5.50 लाख एकड़ फसल, विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट आई सामने, 600 करोड़ का बनेगा मुआवजा

अक्तूबर-नवंबर में हुई बेमौसम बारिश के कारण हरियाणा में करीब 5.50 लाख एकड़ की फसल खराब हुई है। प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों की ओर से भेजी गई विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मुआवजा राशि करीब 600 करोड़ रुपये बनती है। फिलहाल वित्तायुक्त कार्यालय की ओर से स्लैब वाइज नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed