फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 05 April 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: चंडीगढ़ विवाद पर भाजपा-कांग्रेस एक साथ, करनाल में युवक ने नाना और मौसी को गोली से उड़ाया

Tue, 05 Apr 2022 06:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्ट, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्ट, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 06:13 PM IST
सार

करनाल के असंध क्षेत्र के गांव इच्छनपुर में एक युवक ने अपने नाना की बंदूक से ही अपने नाना और मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने इस वारदात को सोमवार रात करीब 11 बजे अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Haryana Top News 05 April 2022
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो बड़ी से बड़ी बाधा भी आपका रास्ता रोक नहीं सकती। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव मुरथल निवासी कार्तिक राजौरा ने। कड़ी मेहनत से अपने दूसरे ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) की परीक्षा पास कर देश में 33वीं रैंक हासिल की। गांव मुरथल निवासी कार्तिक के चाचा सतीश ने बताया कि कार्तिक के पिता संजय किराना की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। कार्तिक तीन बहन-भाइयों में दूसरे नंबर पर है। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


करनाल में वारदात: युवक ने नाना और मौसी को गोली से उड़ाया, जमीन विवाद में ली अपनों की जान

करनाल के असंध क्षेत्र के गांव इच्छनपुर में एक युवक ने अपने नाना की बंदूक से ही अपने नाना और मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने इस वारदात को सोमवार रात करीब 11 बजे अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी फतेह सिंह ने जमीन विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


चंडीगढ़ की लड़ाई: भाजपा-कांग्रेस एक साथ मैदान में उतरे, पंजाब के बाद अब हरियाणा विधानसभा में प्रस्ताव पेश

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में मंगलवार को चंडीगढ़ पर पंजाब विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव का विरोध किया गया। सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़, एसवाईएल व बीबीएमबी के मुद्दे पर सदन में सरकारी प्रस्ताव प्रस्तुत किया। साथ ही यह सिफारिश की गई कि चंडीगढ़ को पंजाब को स्थानांतरित करने के मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाए। सदन केंद्र सरकार से आग्रह करता है कि वह ऐसा कोई न कोई कदम उठाए, जिससे मौजूदा संतुलन न बिगड़े। जब तक पंजाब पुनर्गठन से उपजे मुद्दों का समाधान न हो जाए, तब तक सद्भाव बना रहना चाहिए। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा: एचईआरसी के जीएम से भिड़ा ब्लैकलिस्ट ठेकेदार, खानी पड़ी हवालात की हवा, ठेका भी हाथ से गया
हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईआरसी) में बसें बनाने का ठेका पाने में सफल हो चुके ब्लैकलिस्ट ठेकेदार को जीएम से भिड़ना भारी पड़ गया। जीएम से बदसलूकी पर न केवल हवालात की हवा खानी पड़ी, बल्कि अब चेसिज पर बॉडी बांधने का काम भी नहीं मिलेगा। ठेकेदार ने जीएम से प्रतिद्वंद्वी फर्म के टेंडर के रेट जानने के लिए गलत आचरण किया। वह ब्लैकलिस्ट होने के बावजूद फर्म का नाम बदलकर बॉडी बनाने का काम लगभग ले ही चुका था। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: जिस दिन परीक्षा नहीं होगी उस दिन स्कूल में ड्यूटी करेंगे शिक्षक, शिक्षा बोर्ड के सहायक सचिव ने जारी किया आदेश
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। साथ ही स्कूलों में नए शिक्षा सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 9वीं और 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी जारी नहीं हुआ है। ऐसे में स्कूल के कार्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा बोर्ड की ओर से पत्र जारी किया है, जिसमें परीक्षा में ड्यूटी दे रहे केंद्र अधीक्षक, उपकेंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और ऑब्जर्वर को आदेश दिए है कि जिस दिन 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, वे उस दिन अपने स्वयं के स्कूल में जाकर ड्यूटी करेंगे। पढ़ें विस्तृत खबर...


हरियाणा: करनाल में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही पंखे पर लटके मिले नवविवाहिता भाभी और ननद के शव
हरियाणा के करनाल जिले के असंध क्षेत्र गांव कौल खेड़ा में एक नवविवाहिता और उसकी ननद का शव एक ही पंखे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतारकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। खास बात यह है कि ननद की जिद पर भाभी एक दिन पहले ही मायके से ससुराल पहुंची थी और रविवार की शाम को पंखे पर ननद के साथ फंदे से लटकी मिली। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed