फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Rapid Test Kits From South Korean first list of 25000 kits coronavirus

Coronavirus: हरियाणा सरकार को द. कोरिया से मिली 25 हजार रैपिड किट की पहली खेप

Tue, 21 Apr 2020 08:43 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 21 Apr 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana Rapid Test Kits From South Korean first list of 25000 kits coronavirus
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हरियाणा सरकार को दक्षिण कोरिया की बायो डायग्रोस्टिक कंपनी एसडी बायोसेंसर से 25 हजार रैपिड टेस्ट किट की पहली खेप मिल गई है। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकार ने बयान जारी कर कहा कि कोरोना मामलों की जल्द जांच करने के लिए दक्षिण कोरिया की कंपनी एसडी बायोसेंसर ने 380 रुपये कीमत वाली रैपिड टेस्ट किट विकसित की है।

विज्ञापन


यह चीन से आयात की जाने वाली रैपिड टेस्ट किट की तुलना में 400 रुपये सस्ती है। इस किट से हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी फायदा होगा। इसमें कहा गया है कि राज्य में रैपिड टेस्ट किट के उत्पादन की मंजूरी 15 दिनों की कम अवधि में कंपनी को जल्द ही दे दी गई।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि आमतौर पर मंजूरी में पांच महीने से अधिक का समय लगता है क्योंकि इसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे जैसे संस्थानों से मान्यता की आवश्यकता होती है। इसके बाद इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और फिर ड्रग कंट्रोलर जनरल को उत्पादन के लिए मंजूरी के लिए भेजा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कंपनी ने हरियाणा सरकार को पहली 25,000 किट की खेप सौंपी है।

एसडी बायोसेंसर का लक्ष्य एक महीने में लगभग 15 लाख रैपिड टेस्ट किट का उत्पादन करना है और अब अगले कुछ दिनों में लगभग 10 से 15 लाख रैपिड टेस्ट किट बनाने के लिए उत्पादन में तेजी ला रहा है, जिससे रैपिड टेस्टिंग किट की भारी मांग को पूरा किया जा सके।

इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा था कि लोगों की डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करने के लिए राज्य के हर घर का दौरा करने के लिए 19,663 टीमों का गठन किया गया है।


यदि किसी में भी कोरोना वायरस का लक्षण दिखाता है जैसे बुखार, खांसी, जुकाम, तो उनके सैंपल लिए जाएंगे। रैपिड टेस्ट किट की उपलब्धता से राज्य सरकार के आबादी के बड़े हिस्से की स्क्रीनिंग के प्रयासों में मदद मिल मिलेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed