{"_id":"6013c42237668d5db546e10b","slug":"haryana-protest-against-jjp-mla-in-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में जजपा विधायक के खुले दरबार का किया विरोध, किसानों ने लहराए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में जजपा विधायक के खुले दरबार का किया विरोध, किसानों ने लहराए काले झंडे
Fri, 29 Jan 2021 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में विधायक के विरोध में आए किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा में सत्ताधारी विधायकों का विरोध जारी है। टोहाना के डांगरा रोड स्थित किसान रेस्ट हाउस के बाहर किसानों ने जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली की तरफ से लगाए जा रहे खुले दरबार का विरोध किया और काले झंडे लहराकर रोष जताया।
विज्ञापन
किसान विधायक के निर्धारित खुला दरबार कार्यक्रम के समय से पहले ही पहुंच गए थे। उनके हाथों में काले झंडे थे। उनका कहना था कि किसान रेस्ट हाउस किसानों का है। विधायक देवेंद्र सिंह बबली यहां अपने खुला दरबार के समय 12 बजे तक भी नहीं पहुंचे। हालांकि, पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
किसान इस बात से भी गुस्से में नजर आए कि दिल्ली बॉर्डर पर उनके नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर तीन कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया गया और किसानों को दबाया गया तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। भाजपा और जजपा के किसी भी नेता को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा और गांव में उन्हें हर जगह पर काले झंडे दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर किसान टोहाना के किसान रेस्ट हाउस के बाहर दरी बिछाकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वह यहीं पर बैठे रहेंगे और विधायक देवेंद्र सिंह बबली को कार्यक्रम नहीं करने देंगे। आखिरकार विधायक को विरोध के चलते अपने घर पर ही खुला दरबार लगाना पड़ा। उन्होंने वहीं अधिकारी बुला लिए।