{"_id":"67387d427338df12ce029491","slug":"haryana-pollution-havoc-schools-up-to-class-5-closed-in-haryana-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ते प्रदूषण के कारण 5वीं तक के स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ते प्रदूषण के कारण 5वीं तक के स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
Sat, 16 Nov 2024 05:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:00 PM IST
सार
हरियाणा में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। एनसीआर में ग्रैप तीन लागू हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने के फैसला किया है। स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी।
हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के सभी उपायुक्ततों को पत्र जारी कर स्कूल बंद करने के बारे में आदेश दिए गए हैं। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान तीन (ग्रैप-3) के अनुसार गंभीर वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। सरकार ने निर्णय लिया है कि जिलों के उपायुक्त दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर एक्यूआई स्तर को देखते हुए मौजूदा स्थिति (GRAP के अनुसार) का आकलन करें।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में कक्षा 5वीं तक के लिए स्कूलों (सरकारी और निजी) में कक्षाएं बंद रखें। इसकी जगह ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया है। वहीं आदेश अनुसार संबंधित जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का मूल्यांकन अलग-अलग किया जा सकता है।
बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल सभी बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो और पाठ्यक्रम को पूरा किया जा सके। पिछले साल भी प्रदूषण के खतरनाक श्रेणी में पहुंचने पर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
In view of the rising pollution, the Haryana government orders to temporarily close schools up to Class 5. A letter has been written to all the District Deputy Commissioners on behalf of the Directorate of School Education in this regard: Haryana Govt pic.twitter.com/oSQUET7htZ
— ANI (@ANI) November 16, 2024विज्ञापन