{"_id":"635e21c945219e6164231c4f","slug":"haryana-panchayat-elections-voting-did-not-start-in-village-khatodra-of-mahendragarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Panchayat Elections: सरपंच पद प्रत्याशी लापता, महेंद्रगढ़ के खातोदड़ा में ग्रामीणों ने रोका मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Panchayat Elections: सरपंच पद प्रत्याशी लापता, महेंद्रगढ़ के खातोदड़ा में ग्रामीणों ने रोका मतदान
Sun, 30 Oct 2022 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:34 PM IST
सार
जींद ब्लॉक के चाबरी गांव के बूथ नंबर 42 व 43 पर एक भी वोट नहीं डाला गया। इसी प्रकार पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के गांव भिड़ताना के बूथ नंबर 52 पर भी एक भी मतदाता ने अपना वोट नहीं डाला। दोनों ही गांव नेशनल हाईवे 352-ए पर रास्ते की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में बूथ के आगे धरने पर बैठे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ खंड के गांव खातोदड़ा के ग्रामीणों ने मतदान रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली शनिवार सुबह से लापता है, जब तक पुलिस हरपाल की तलाश नहीं करती, तब तक मतदान नहीं होने दिया जाएगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी विक्रांत भूषण ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर मतदान शुरू कराने की अपील की लेकिन ग्रामीण हरपाल के आने के बाद ही मतदान शुरू करने की बात पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि जब तक हरपाल नहीं आएगा बूथ पर मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी।
सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन हरपाल की तलाशी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुबह से ही मतदान बंद रखा। पोलिंग पार्टी भी मतदाताओं का इंतजार करने लगी। ग्रामीण सरपंच पद के उम्मीदवार की शीघ्र तलाशी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि रात नौ बजे सूचना मिली कि खातोदड़ा में सूचना मिली कि गांव के सरपंच पद प्रत्याशी हरपाल उर्फ बबली लापता है। इसके बाद शीघ्र ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए नारनौल, महेंद्रगढ़ व साइबर सैल की टीम को तलाश में लगा दिया है। जिस गाड़ी में हरपाल गया था वह गाड़ी मिल चुकी है।

जींद जिले में तीन बूथों पर नहीं डाले गए वोट
जींद जिले के तीन बूथों पर रविवार को वोट नहीं डाले गए। जींद ब्लॉक के चाबरी गांव के बूथ नंबर 42 व 43 पर एक भी वोट नहीं डाला गया। इसी प्रकार पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के गांव भिड़ताना के बूथ नंबर 52 पर भी एक भी मतदाता ने अपना वोट नहीं डाला। दोनों ही गांव नेशनल हाईवे 352-ए पर रास्ते की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि जब तक उनको इस हाइवे पर रास्ता नहीं मिल जाता, तब तक वह चुनाव का बहिष्कार रखेंगे। गांव से सरपंच व पंच के लिए किसी भी व्यक्ति ने नामांकन नहीं किया। शनिवार शाम को ही दोनों गांवों में पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थी। पोलिंग पार्टियां रविवार सुबह अपनी मॉकपोल के साथ पूरी तैयारी करके बैठी रही। अभी तक तीनों बूथों पर दोनों गांवों के एक भी व्यक्ति ने मतदान नहीं किया।