फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Interest amount will be recovered from officers who delay in financial matters

Haryana: सरकार ने लिया बड़ा फैसला, वित्तीय मामलों में देरी करने वाले अधिकारियों से होगी ब्याज राशि की वसूली

Sun, 01 Jan 2023 02:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 02:50 AM IST
सार

सरकार के खजाने पर पड़ने वाले बोझ को देखते हुए हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
Haryana: Interest amount will be recovered from officers who delay in financial matters
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिटायरमेंट बेनिफिट्स आदि में देरी के चलते सरकार पर ब्याज के रूप में पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। देरी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों न केवल जवाबदेही तय की जाएगी, बल्कि अदायगी के लिए ब्याज की अतिरिक्त राशि लापरवाह अधिकारियों से वसूल की जाएगी।

विज्ञापन


इस संबंध में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों के प्रमुखों, आयुक्तों, उपायुक्तों, सभी जिला और सत्र न्यायाधीशों के उप-मंडल अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों को देरी से भुगतान पर ब्याज का भुगतान करने के लिए वित्त विभाग को बजट की मांग भेजते समय देरी के कारण का उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन


साथ ही देरी करने वाले अधिकारियों का भी उल्लेख करना होगा, ताकि ब्याज राशि की अदायगी के लिए संबंधित अधिकारियों से ही उसकी वसूली की जा सके। पत्र में कहा गया है कि विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में रिटायरमेंट बेनिफिट्स आदि मामले प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय के आदेशों के अनुसार सेवानिवृत्ति देय राशि आदि के लंबित भुगतान पर ब्याज के भुगतान के लिए बजट ऑनलाइन करना, लेकिन लंबित भुगतान का कारण कहीं नहीं बताया गया। हरियाणा सरकार ने अब इन मामलों पर पुनर्विचार करते हुए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed