फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana HCS Exam: Questions Asked Ranging from History to the Iran-US Conflict

HCS Exam: हरियाणा के इतिहास से लेकर ईरान-अमेरिका युद्ध पर पूछे गए सवाल, 102 पदों के लिए हुई परीक्षा

Sun, 26 Apr 2026 01:32 PM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sun, 26 Apr 2026 01:32 PM IST
सार

फतेहाबाद के रहने वाले प्रवीण कुमार गुड़गांव के आफताब और गायत्री नारनौल की पिंकी और कुरुक्षेत्र के हिमांशु के अलावा कैथल के अशोक कुमार ने बताया सुबह के सत्र की परीक्षा में पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे गए हैं जिसमें भूगोल से जुड़े अधिक सवाल थे।

विज्ञापन
Haryana HCS Exam: Questions Asked Ranging from History to the Iran-US Conflict
कुरुक्षेत्र में पेपर देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सिविल सर्विसेज सहित 102 पदों के लिए रविवार को प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रथम सत्र का पेपर समाप्त हो गया। परीक्षा के दौरान हरियाणा के इतिहास से जुड़े सवालों के अलावा देश- दुनिया के सामान्य अध्ययन, भूगोल, इतिहास से जुड़े सवाल पूछे गए। सुबह पहले सत्र में 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा का आयोजन हुआ। सुबह सामान्य अध्ययन से जुड़े सवाल थे। दोपहर 3  बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली परीक्षा में सी सेट से संबंधित सवाल होंगे।

विज्ञापन


परीक्षा के दौरान यह पूछे गए सवाल

  • हरियाणा पंचायती राज चुनाव संबंधित नियमों के बारे में पूछा गया 
  • 1857 की क्रांति में के बारे में हरियाणा की योगदान से जुड़े सवाल आए 
  • हरियाणा से जुड़े बांगर क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों के नाम पूछे गए 
  • हरियाणा के बजट 2006- 2007 के बारे में राजस्व संग्रह के बारे में सवाल पूछा गया 
  • हरियाणा में उद्योगों की स्थिति पूछी
  • मारकंडा नदी का कहां नाम अरुणा होता है, यह भी सवाल पूछा गया 
  • अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर भी सवाल आया जिसमें जल मार्ग की स्थिति के बारे में पूछा गया।

परीक्षा के बारे में अभ्यर्थी में यह बताया
फतेहाबाद के रहने वाले प्रवीण कुमार गुड़गांव के आफताब और गायत्री नारनौल की पिंकी और कुरुक्षेत्र के हिमांशु के अलावा कैथल के अशोक कुमार ने बताया सुबह के सत्र की परीक्षा में पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे गए हैं जिसमें भूगोल से जुड़े अधिक सवाल थे। हरियाणा के अलावा गणित विज्ञान 8 विषयों से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

विज्ञापन




परीक्षा के बारे में यह भी जानिए

  • हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) सहित संबंद्ध 102 पदों के लिए रविवार को प्रदेश के 8 जिलों के 337 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा जारी है। परीक्षा के लिए 93,696 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सामान्य अध्ययन की पहली परीक्षा सुबह के सत्र में 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित - होगी। शाम 3 बजे से 5 बजे तक - दूसरे सत्र में सिविल सर्विसेज - एप्टीट्यूड टेस्ट (सीसैट) का आयोजन होगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग परीक्षा आयोजन करा रहा है।
  • परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का आधार ऑथेंटिकेशन से सत्यापन हुआ। परीक्षा के लिए प्रदेश के अंबाला में 31, फरीदाबाद में 80, गुरुग्राम में 56, करनाल में 48, कुरुक्षेत्र में 37, पानीपत में 19, यमुनानगर में 23 और पंचकूला में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इस तरह से होगी परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर जून में होने वाली मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 से 29 जून तक होगा। मुख्य परीक्षा में चार के बजाय 600 अंकों के 6 पेपर होंगे जिनमें सामान्य अध्ययन व हिंदी-अंग्रेजी के पेपर शामिल रहेंगे। हिंदी निबंध और अंग्रेजी निबंध के 100-100 अंक होंगे। सामान्य अध्ययन के 400 अंक होंगे। वैकल्पिक विषय अब हटा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed