फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana govt made ??major reshuffle in police administration

हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में किया बड़ा फेरबदल

Sat, 04 May 2013 04:08 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
haryana govt made ??major reshuffle in police administration

हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस और 67 एचपीएस अफसरों का तबादला किया। इनमें नौ जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षकों में सौरभ सिंह को सिरसा, सिबास कविराज को यमुनानगर, वाई. पूरण कुमार को कुरुक्षेत्र, और राकेश आर्य को पलवल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मितेश जैन को भिवानी, शशांक आनंद को रेलवे, सिमरदीप सिंह को नारनौल, अभिषेक गर्ग को करनाल और एचपीएस विनोद कौशिक को डीसीपी अर्बन अंबाला तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सुधीर चौधरी को आईजी हरियाणा आर्म्ड पुलिस मधुबन, नवदीप सिंह विर्क को आईजी आरटीसी भौंडसी के साथ आईजी आरटीसी भौंडसी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

चारू बाली को डीआईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय और ममता सिंह को डीआईजी आरटीसी भौंडसी और माता रवि किरण को डीआईजी विजिलेंस ब्यूरो के साथ डीआईजी लोकायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।


भारती अरोड़ा को डीसीपी ट्रैफिक गुड़गांव, हरदीप सिंह दून को एसपी सीआईडी, राजेंद्र कुमार को एसपी एचवीपीएनएल, डॉ. राजश्री सिंह को कमांडेंट तीसरी बटालियन एचएपी हिसार, अशोक कुमार को एसपी कमांडो नेवल और एआईजी ट्रैफिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

एचपीएस जगत सिंह हुड्डा को डीसीपी बल्लभगढ़ और कृष्ण मुरारी को कमांडेंट दूसरी बटालियन मधुबन तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed