{"_id":"eb7a6612-dc92-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"haryana-government-will-save-the-villages-of-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड आपदा: उजड़े गांव बसाएगी हरियाणा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड आपदा: उजड़े गांव बसाएगी हरियाणा सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Jun 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई आपदा से वहां के कई गांव उजड़ चुके हैं। इन गांवों के पुनर्वास के लिए हरियाणा सरकार संसाधन उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
इस आपदा से पहले हरियाणा सरकार ने गुजरात और बिहार में प्राकृतिक आपदा के दौरान कुछ गांवों को गोद लेकर बसाया था।
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को देहरादून लघु सचिवालय में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय कुमार बहुगुणा से मुलाकात कर इस आपदा की घड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
हुड्डा ने देहरादून में कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जितने उजड़े हुए गांव को फिर से बसाने के लिए कहेंगे, उन गांवों को हरियाणा सरकार बसाएगी।
बाढ़ से केदारनाथ सहित अन्य मंदिरों को हुए नुकसान के बाद उनकी मरम्मत करने में भी उनकी सरकार मदद करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्राकृतिक आपदा कभी नहीं आई।
सीएम ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए तीर्थ यात्रियों के मृत्यु के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की।
हुड्डा ने कहा कि सभी फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश जारी है और सरकार के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जान कीमती है।