फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Congress said it was a pre-planned drama by BJP-JJP

Haryana: कांग्रसे ने बताया भाजपा-जजपा का पूर्व नियोजित नाटक, राष्ट्रपति शासन लगा नए सिरे से चुनाव करवाया जाए

Tue, 12 Mar 2024 08:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 08:13 PM IST
सार

कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ''हरियाणा में एक पूर्व-निर्धारित ''स्क्रिप्ट'' के तहत हरियाणवियों को जाति के आधार पर बांटकर वोट बटोरने का ''राजनीतिक सर्कस'' शुरू हो गया है।''

विज्ञापन
Haryana: Congress said it was a pre-planned drama by BJP-JJP
भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में एकदम से बदले इस सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में गठबंधन तोड़ने का भाजपा व जजपा का पूर्व नियोजित नाटक था। उन्होंने अपनी विफलता के परिणामों से बचने के लिए ऐसा किया। राज्य में उत्पन्न अराजक स्थिति भगवा पार्टी के खिलाफ लोगों के बढ़ते गुस्से का प्रतिबिंब है। पार्टी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर नए सिरे से चुनाव करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


यह ठगबंधन था, टूट गयाः भूपेंद्र हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मैं इससे आश्चर्यचकित नहीं हूं... यह गठबंधन पूरी तरह से विफल हो गया है। यह गठबंधन नीति के आधार पर नहीं किया गया था, बल्कि एक ''ठगबंधन'' (ठगों का गठबंधन) था और उन्होंने चुनाव से ठीक पहले अपनी नैतिक हार स्वीकार कर ली। हुड्डा ने कहा कि वे अपनी विफलताओं को छिपाना चाहते हैं। हरियाणा के लोग इसे समझते हैं।
विज्ञापन


शकुनि की चौपड़ लगाने वाली भाजपा के पास बहुमत नहीं : सुरजेवाला
कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ''हरियाणा में एक पूर्व-निर्धारित ''स्क्रिप्ट'' के तहत हरियाणवियों को जाति के आधार पर बांटकर वोट बटोरने का ''राजनीतिक सर्कस'' शुरू हो गया है।'' आज समय की मांग है कि कांग्रेस तुरंत ''अविश्वास प्रस्ताव'' लाए। जजपा को अलग चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया जाएगा ताकि ''वोट विभाजन'' की एक नई बिसात बिछाई जा सके और शायद जजपा नेताओं के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जाएंगे ताकि सहानुभूति फैक्टर बनाया जा सके। संभव है कि जल्द ही बसपा या एक या दो अन्य राजनीतिक दलों को भी समझौते के तहत या अकेले मैदान में उतारा जाए ताकि वोट बांटने की राजनीति और तेज हो जाए। सच तो यह है कि शकुनि की चौपड़ लगाने वाली भाजपा के पास न तो 2019 में बहुमत था और न ही आज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मोदी के साथ भी ऐसा ही होगाः जयराम रमेश
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, हरियाणा में जो अराजकता हम देख रहे हैं वह किसानों, युवाओं और पहलवानों के दबाव का परिणाम है और देश में भी ऐसा ही होने वाला है। उन्होंने कहा, हमने हरियाणा में जो देखा है वह जय जवान, जय किसान, जय नौजवान और जय पहलवान की शक्ति है। उन्होंने हरियाणा में जो किया है, वे जल्द ही मोदी के साथ करेंगे। यह बदलाव का समय है।


जनता को गुमराह किया जा रहा : सैलजा
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने भी कहा कि यह बदलाव का समय है। भाजपा-जजपा का यह जोड़-तोड़ का नाटक जनता को एक बार फिर गुमराह करने का प्रयास है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed