{"_id":"138-28299","slug":"Gurgaon-28299-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को चकमा दे कार लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन को चकमा दे कार लेकर फरार
Gurgaon
Updated Thu, 06 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। सेक्टर 15 स्थित स्कोडा के शोरूम में सेल्समैन को चकमा देकर एक युवक कार लेकर फुर्र हो गया। पुलिस छानबीन में खुलासा हुआ कि उसने जो कागजात उपलब्ध कराए थे, वह नकली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 15 के स्कोडा के शोरूम में काम करने वाले सेल्समैन दीपक कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि राकेश कुमार नामक व्यक्ति चार दिन से शोरूम में आ रहा था। उसने अपना पता 401 साउथ सिटी लिखाया था। मंगलवार दोपहर को वह कार पसंद करने के बाद बाहर निकाला और उसे बुलाकर ले गया कि वह उसके साथ बैंक चले, ताकि उसे डीडी दे सके।
सेल्समैन ने बताया कि इस पर कोई संदेह नहीं हुआ और उसके साथ कार से चल पड़ा। चंद कदम दूर चलने के बाद राकेश ने कार रोककर गाड़ी में एक मैट लगवाने की बात कही। सेल्समैन कार से उतरकर अन्य कर्मचारियों को मैट के लिए आवाज देने लगा। इसी बीच वह कार लेकर फुर्र हो गया। थाना प्रभारी सिविल लाइन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।