फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   केजरीवाल समर्थकों ने निकाली रैली

केजरीवाल समर्थकों ने निकाली रैली

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Gurgaon
Gurgaon Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव। अरविंद केजरीवाल के समर्थकों ने शुक्रवार को जागरूकता कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च गऊशाला ग्राउंड से किया गया। इसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया। टीम केजरीवाल के कार्यकर्ता कुलदीप जांगू ने बताया कि आने वाले दिनों में उनकी टीम गुड़गांव में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भी अभियान चलाएगी। इसमें भ्रष्टाचार के नए-नए मामलों को उजागर किया जाएगा। रमेश यादव ने बताया कि 26 नवंबर को जंतर-मंतर पर टीम केजरीवाल की पार्टी की घोषणा होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी की घोषणा से पहले 24 नवंबर को पार्टी के जुुड़े अहम सदस्य बैठक करेंगे। इसमें पार्टी के विजन, संविधान और नेशनल काउंसिल, एक्जीक्यूटिव काउंसिल सहित अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला जाएगा।
विज्ञापन



संत आसाराम बापू के साधकों की प्रभात फेरी
गुड़गांव। शहर में शुक्रवार को आशाराम बापू के साधनों ने रैली निकाली। यह रैली विभिन्न इलाकों में होकर निकली। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोेग मौजूद रहे। यह रैली कार्तिक मास के हरि नाम संकीर्तन के उपलक्ष्य में निकाली गई। इसमें कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अलख जगाई गई।
विज्ञापन


25 नवंबर की रैली के लिए अभियान तेज
गुड़गांव। हरियाणा विद्यालय संघ की ओर से 25 नवंबर को रोहतक रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। गुड़गांव के विभिन्न स्कूलों में इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षकों से अपील की जा रही है कि इस रोष रैली में वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव सत्यनारायण यादव ने बताया कि गुड़गांव से सैकड़ों अध्यापक इस रैली में हिस्सा लेने रोहतक पहुंचेंगे। इस रैली का मकसद नींद में सोयी सरकार को जगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed