फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Gurgaon, Private builders are building use of groundwater, Haryana. Huda, Municipal corporation

गुड़गांव में भूमिगत पानी इस्तेमाल करने वालों पर हो रही कार्रवाई

Wed, 21 May 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 May 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
 Gurgaon, Private builders are building use of groundwater, Haryana. Huda, Municipal corporation
गुड़गांव में बिल्डरों द्वारा भूमिगत पानी के दुरुपयोग पर हुडा और नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन


यह जानकारी मंगलवार को सरकार ने हाईकोर्ट को सुनवाई के दौरान दी। इस जवाब पर हाईकोर्ट ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए कार्रवाई जारी रखने के निर्देश के साथ मामले की सुनवाई एडमिट कर ली है और अब यह मामला नवंबर महीने में सुनवाई के लिए आने की संभावना है।

सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने याचिका दायर करके आरोप लगाया था कि गुड़गांव क्षेत्र में निजी बिल्डर निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं।

इसके लिए भूमिगत पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्यों में भूमिगत पानी का इस्तेमाल पानी का दुरुपयोग है, लिहाजा इस पर और निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया था कि भूमिगत जल का स्तर काफी गिर गया है और यदि निर्माण कार्यों में भूमिगत पानी का दुरुपयोग जारी रहा तो सूखे जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस याचिका पर हाईकोर्ट ने बिल्डरों द्वारा भूमिगत पानी के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए हुडा एवं नगर निगम को निर्देश दिया था और कहा था कि  निर्माण कार्यों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि का पानी इस्तेमाल करना सुनिश्चित किया जाए।


हुडा एवं नगर निगम ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट के लिए कार्रवाई जारी है। उधर केंद्रीय भूजल बोर्ड ने कहा कि स्टाफ एवं सदस्यों की बढ़ोतरी के लिए वित्तीय समाधान का मामला वित्त विभाग के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed