फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Govt schools timings change on Durga Ashtami September 30 in Haryana

Haryana: सभी सरकारी स्कूलों का टाइम चेंज... 30 सितंबर को 10 बजे खुलेंगे स्कूल, छुट्टी कब और क्यों लिया फैसला?

Thu, 25 Sep 2025 06:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 25 Sep 2025 06:29 PM IST
सार

हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में एक दिन के लिए समय में बदलाव किया गया है। 30 सितंबर को स्कूलों की टाइमिंग को बदला गया है। इस संबंध में विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Govt schools timings change on Durga Ashtami September 30 in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

विद्यालय शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) दुर्गा अष्टमी को सभी राजकीय विद्यालयों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं। जारी परिपत्र के अनुसार उस दिन स्कूल का समय सुबह 10:00 से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। यह समय विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों पर समान रूप से लागू होगा।

विज्ञापन


निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों तक यह सूचना पहुंचाकर अनुपालना सुनिश्चित करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अपने स्तर पर विद्यालय समय में कोई परिवर्तन न किया जाए।
विज्ञापन


साथ ही, जिन विद्यालयों में दोहरी शिफ्ट संचालित होती है, वहां पहली शिफ्ट का समय केवल 30 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। जबकि दूसरी शिफ्ट का समय अन्य दिनों की तरह यथावत रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय शिक्षा विभाग ने यह आदेश दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जारी किए हैं। अधिकारी स्तर पर संबंधित सभी शाखाओं को भी इसकी सूचना भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed