फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Governor Bandaru Dattatreya said Hindi will be taught in universities of Haryana by 2025

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बोले: 2025 तक हरियाणा के विश्वविद्यालयों में शुरू होगी मेडिकल और इंजीनियरिंग की हिंदी में पढ़ाई

Wed, 10 Nov 2021 11:13 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 10 Nov 2021 11:13 AM IST
सार

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि राष्ट्र विकास के लिए राजभाषा हिंदी का विकास जरूरी है। संसदीय राजभाषा की पहली उप समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात में राज्यपाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सभी यूनिवर्सिटीज में 2025 तक हिंदी में पढ़ाई शुरू करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
Governor Bandaru Dattatreya said Hindi will be taught in universities of Haryana by 2025
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए राजभाषा हिंदी का विकास भी नितांत आवश्यक है। इसलिए सभी सरकारी कार्यालयों में शत-प्रतिशत कार्य हिंदी में होना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार देश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू करने जा रही है। आगामी 2025 तक हरियाणा के अधिकतर विश्वविद्यालयों में विभिन्न विषयों की पढ़ाई हिंदी भाषा में शुरू कर दी जाएगी। यह बातें राज्यपाल ने मंगलवार को राजभवन में मिलने आए संसदीय राजभाषा की पहली उप समिति के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कही। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: 14 विभाग नहीं दे रहे क्लर्क के खाली पदों का ब्योरा, एचएसएससी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
विज्ञापन


अभी तक मेडिकल और इंजीनियरिंग के सिलेबस का 11 भाषाओं में अनुवाद कराया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद धर्मेंद्र कश्यप और सांसद श्याम सिंह यादव शामिल थे। समिति के सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने बताया कि देश में हिंदी भाषा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्रालय के तहत समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के कार्यालयों का दौरा कर निरीक्षण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के कार्यालयों में 98 फीसदी हिंदी का प्रयोग
उन्होंने बताया कि पूरे देश को तीन जोनों में बांटा गया है। क, ख और गैर हिंदी भाषी क्षेत्र। उत्तर भारत में अधिकतर राज्य ‘‘क’’ जोन में आते हैं। जहां सरकारी कार्यालयों में हिंदी का शत-प्रतिशत प्रयोग अनिवार्य किया गया है। समिति ने अपने इस दौरे में पाया कि हरियाणा स्थित केंद्र सरकार के सरकारी व अर्ध सरकारी कार्यालयों में 95 से 98 प्रतिशत हिंदी भाषा का प्रयोग हो रहा है।

ये भी पढ़ें-सोनीपत: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान का कुंडली बॉर्डर पर लटका मिला शव

दक्षिण की एक भाषा उत्तर भारत में पढ़ाई जाएगी
जांगड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रावधान किया गया है कि दक्षिण भारत की एक-एक भाषा उत्तर भारत के हिंदी भाषी राज्यों में पढ़ाई जाएगी। इसी प्रकार से हिंदी भाषा सभी दक्षिणी राज्यों में भी पढ़ाई जाएगी। उन्होंने राज्यपाल दत्तात्रेय को हिंदी के विकास और ज्यादा से ज्यादा प्रसार से संबंधित ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed