{"_id":"616a4ea9fdf0de113247995f","slug":"goods-and-bike-burnt-due-to-fire-in-tent-at-kundli-border-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर टेंट में आग से सामान और बाइक जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर टेंट में आग से सामान और बाइक जली
Sat, 16 Oct 2021 09:35 AM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 09:35 AM IST
सार
सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर शनिवार सुबह एक टेंट में आग लग गई। समय रहते अंदर सो रहे तीन किसानों ने बाहर निकलकर जान बचाई। आग से सामान और बाइक जल गए। हालांकि फायर ब्रिगेड आने से पहले ही किसानों ने इस पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
टेंट में आग लगने से राख हुआ सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंडली बॉर्डर पर शनिवार सुबह किसानों के टेंट में आग लग गई। टेंट में तीन किसान सो रहे थे, जो आग लगते ही बाहर आ गए। आग से कूलर, पंखा और सामान जल गया। टेंट के बाहर खड़ी एक बाइक भी जल गई। किसानों ने आग लगने के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ बताया है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन उससे पहले ही किसानों ने आग पर काबू पा लिया था। कुंडली में शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे टीडीआई मॉल के सामने किसानों के एक टेंट में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई।
यह भी पढ़ें-कुंडली बाॅर्डर हत्याकांड: गहरे घाव व अत्यधिक रक्तस्राव से सुबह पांच बजे के करीब हुई मौत, शरीर पर मिले 22 घाव, कुंडली क्षेत्र बना छावनी
कुरुक्षेत्र के किसानों का था टेंट
आसपास बहुत सारे टेंट हैं। आग की घटना से दूसरे लोगों में भी अफरातफरी मच गई। जिस टेंट में आग लगी थी, वह कुरुक्षेत्र के अथीरा गांव के किसानों का है। इसमें 3 व्यक्ति सो रहे थे। शोर शराबा सुनकर बाहर आ गए। आग से एक पंखा, एक कूलर, एक बाइक समेत अन्य सामान जल गया। आग को लोगों ने बुझा दिया। किसानों ने आग को शरारती तत्व की साजिश बताया है।