फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   good news for 55 thousand police man in haryana

55 हजार पुलिसवालों के लिए खुशियां लाई ये खबर

Thu, 07 Nov 2013 03:14 PM IST
Updated Thu, 07 Nov 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
good news for 55 thousand police man in haryana

हरियाणा के 55000 पुलिस मुलाजिमों का वेतन बढ़ेगा। वेतन वृद्धि कितनी होगी इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गोहाना रैली में करेंगे।

विज्ञापन


अलबत्ता मुलाजिमों को अगर पंजाब पुलिस मुलाजिमों के समान वेतन दिया गया तो सरकारी खजाने पर करीब 700 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

मुलाजिमों का वेतन बढ़ाने के बारे में मुख्यमंत्री ने बुधवार देर शाम अपने निवास पर अफसरों के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव पीके चौधरी ने मंगलवार और बुधवार को अफसरों के साथ स्वयं बैठक की। एक खाका तैयार करने के बाद मुख्यमंत्री को बुधवार शाम को जानकारी दी गई कि अगर पंजाब के समान वेतनमान दिया गया तो खजाने पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बेसिक पे बढ़ाने पर ही बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा डीए 90 फीसदी है जो कुछ दिनों बाद 100 फीसदी हो सकता है। इसलिए खजाने पर पूरा बोझ 700 करोड़ रुपये का पड़ेगा।

कुछ समय पहले तक इस पर भी विचार किया गया था कि पुलिस कर्मचारियों का वेतनमान पंजाब के समान न कर कोई विशेष भत्ता दे दिया जाए।

भत्ते की रकम पांच-छह हजार रुपये प्रति महीना हो सकती है। यह सुझाव इसलिए दिया गया था कि अगर पुलिस मुलाजिमों का वेतनमान बदला तो उसी श्रेणी के अन्य विभागों में क्लास तीन के कर्मचारियों का वेतनमान भी बढ़ाने की मांग जोर पकड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो सरकारी खजाने पर अरबों रुपये का बोझ पड़ेगा। पुलिस मुलाजिमों का वेतनमान पंजाब के समान करना है या विशेष भत्ता देना है या वेतनमान कुछ बढ़ाना है उसके बारे में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री ने करना है। मगर यह तय है कि मुलाजिमों के वेतन में बढ़ोतरी तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed