{"_id":"679d9436354149955207772e","slug":"fog-in-haryana-visibility-lessens-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में लाैटा कोहरा: लगातार दूसरे दिन धुंध में लिपटे शहर, 10 मीटर रही दृश्यता, जानें आगे कैसा रहेगा माैसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में लाैटा कोहरा: लगातार दूसरे दिन धुंध में लिपटे शहर, 10 मीटर रही दृश्यता, जानें आगे कैसा रहेगा माैसम
Sat, 01 Feb 2025 09:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 09:15 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है, जिससे मध्य पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में शनिवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोहरा लाैट आया है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसका चक्रवातीय सरकुलेशन पश्चिमी पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर शनिवार रात धीरे-धीरे पंजाब के मध्य हिस्सों पर पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला यमुनानगर, पंचकूला में बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदा-बांदी साथ साथ एक दो स्थानों पर छिटपुट गर्ज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां व आंशिक बादलवाही, बिखराव वाली हल्की बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। पूर्वी हवाएं चलने से नमी की मात्रा में बढ़ोतरी से सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिलेगा। रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
नारनौल में सप्ताह भर बाद एक बार फिर से घना कोहरा देखने को मिला। वही फरवरी माह की शुरुआत भी कोहरे के साथ हुआ है।जिसकी वजह से वाहनों की गति पर भी अंकुश लग गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया। कमजोर पश्चिम की विक्षोभ सक्रिय होने से आज व कल हल्की बूंदाबांदी की भी मौसम विभाग ने संभावना जताई है। हालांकि इस पश्चिम विक्षोभ का महेंद्रगढ़ जिले पर असर कम ही देखने को मिलेगा।