फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Five year old girl killed by her mother along with her lover in Sonipat

नृशंसता की हदें पार: पांच साल की बच्ची को मां ने प्रेमी संग पीटा, शरीर पर 58 चोट...हत्या से पहले दुष्कर्म किया

Mon, 22 Apr 2024 07:24 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Apr 2024 07:24 AM IST
सार

Crime News: आरोपी महिला ने पुलिस के सामने माना कि वह प्रेमी के साथ शराब पीती थी। बच्ची के खाने का सामान मांगने पर दोनों उसकी पिटाई करते थे।

विज्ञापन
Five year old girl killed by her mother along with her lover in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में मां ने न केवल रिश्ते को कलंकित किया था, बल्कि महिला व उसके प्रेमी ने नृशंसता की सभी हदें पार कर दी थी। बच्ची को लगातार चार दिन तक पीटने के चलते उसके शरीर पर चोट के 58 निशान मिले हैं, साथ ही उससे दुष्कर्म भी किया गया। महिला ने पुलिस के सामने माना कि वह प्रेमी के साथ शराब पीती थी। बच्ची के खाने का सामान मांगने पर पिटाई करते थे। पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को अदालत में पेश किया, जहां युवक को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन

मरी हुई बच्ची को पति के मामा के घर छोड़ भागी महिला
महिला के पहले पति ने 19 अप्रैल को सदर थाना पुलिस को बताया था कि उसका निकाह 12 साल पहले शहर की युवती से हुआ था। पत्नी से दो बेटियां हुईं जिनकी उम्र अब आठ व पांच वर्ष है। झगड़ा होने पर दो साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद पूर्व पत्नी बड़ी बेटी को साथ ले गई और छोटी बेटी उनके पास रह गई थी। आठ माह पहले उनकी पूर्व पत्नी दो दिन के लिए छोटी बेटी को भी साथ ले गई थी, लेकिन बाद में वापस छोड़ने नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम को अपने प्रेमी के साथ आकर मोहन नगर में बच्ची को मृत हालत में पति के मामा के घर छोड़ गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी कबीरपुर के रजत को गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने बताया था वह शराब पीती थी। बच्ची के खाने का सामान मांगने पर पिटाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां रजत को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

18 अप्रैल को आरोपी ने किया दुष्कर्म
पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि 18 अप्रैल को हत्या से पहले मासूम से रजत ने दुष्कर्म भी किया था। घटना के समय बच्ची की मां रसोई में थी। तब आरोपी उसे बाथरूम में ले गया था जहां बच्ची के साथ गलत काम किया। इसके बाद बच्ची की फिर से बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उन्होंने 15 से 18 अप्रैल तक रोज बच्ची को पीटा था। वह अक्सर शराब के नशे में उसकी पिटाई करते थे।

बुरी तरह पीटने के कारण बने शरीर पर चोट के 58 निशान
पुलिस के अनुसार मामले में शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि मासूम के शरीर पर चोट के 58 निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को मिल सकेगी। बच्ची के शरीर के ज्यादातर हिस्सों पर चोट के निशान हैं।

हत्यारोपी महिला व उसके प्रेमी को अदालत में पेश किया गया, जहां आरोपी युवक को एक दिन के रिमांड पर लिया है। बच्ची से गलत काम किए जाने का पता लगा है। जिस पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई है। आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई जाएगी साथ ही अन्य सबूत जुटाए जाएंगे। -इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed