फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   first google certified teacher from india

हरियाणा का ये टीचर बन गया 'गूगल गुरु'

Mon, 10 Jun 2013 01:20 PM IST
सुरेंद्र असीजा/हरियाणा ब्यूरो
सुरेंद्र असीजा/हरियाणा ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
first google certified teacher from india

हरियाणा के फतेहाबाद के एक शिक्षक दुनियाभर के उन चुनिंदा 750 अध्यापकों में शुमार किए गए हैं जिन्हें गूगल ने बच्चों को शिक्षा देने के एक खास प्रोजेक्ट के लिए चुना है।

विज्ञापन



नरेंद्र गिल्होत्रा ऐसे शख्स हैं, जो दुनिया भर में बच्चों को तकनीक के सहारे शिक्षा दे रही गूगल के साथ जुड़े हैं। पूरे देश में वे गूगल सर्टिफाइड टीचर कम्युनिटी से जुड़े एकमात्र अध्यापक हैं।
विज्ञापन


गूगल सर्टिफाइड टीचर कम्युनिटी गूगल की ओर से चलाई गई एक मुहिम है। इसमें पूरे विश्व से 750 अध्यापक जुड़े हुए हैं, जो ऑनलाइन बच्चों की शिक्षा संबंधी दुविधाओं को दूर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुगल से जुड़ने के बाद गिल्होत्रा सिडनी में हाल ही में हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर आए हैं।

ऐसे हुआ चयन
गूगल सर्टिफाइड टीचर कम्युनिटी से जुड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें अध्यापकों को शिक्षा में नई क्रांति लाने के लिए अपना प्रजेंटेशन देना था।

गिल्होत्रा ने बच्चों को शिक्षा के लिए मोटिवेशन और लर्निंग विषय पर एक वीडियो बनाकर गूगल अकादमी सिडनी को भेजा था। इस आधार पर उनका चयन हो गया और उन्हें तीन दिन के लिए प्रशिक्षण शिविर के लिए सिडनी बुला लिया गया।

नई तकनीक से दी जाएगी शिक्षा
गिल्होत्रा ने बताया कि तीन दिन के इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों के लिए शिक्षा में नए प्रयोगों के बारे में जानकारी दी गई। विशेष तौर पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ गूगल एप्स, मैप, डॉक्स, कैलेंडर, यू-ट्यूब, स्क्रिप्ट की जानकारी देने और उन्हें आधुनिक शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में इस बात पर विचार किया गया कि शिक्षा में गूगल एप्स का प्रयोग कैसे किया जाए। उन्होंने बताया कि विदेशों में बच्चे किताबों का प्रयोग नहीं करते बल्कि टैब, लैपटॉप व कंप्यूटर से शिक्षा ग्रहण करते हैं।

वे क्लासरूम में टैब आदि का प्रयोग करते हैं और ऑनलाइन इंटरनेट से जुड़कर शिक्षा ग्रहण करते हैं। उनका टेस्ट भी ऑनलाइन होता है और रिजल्ट भी ऑनलाइन ही जारी होता है। अगर भारत में भी इसी तरह बच्चों को शिक्षा दी जाए तो यहां के बच्चे क्रिएटिव होंगे और उनकी प्रतिभा निखरेगी।


ऑनलाइन जुड़ेंगे अध्यापकों से
इसके अलावा बच्चों से अध्यापक यू-ट्यूब पर जुड़े रहेंगे। वे ऑनलाइन ही बच्चों की शिक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे और उसे दूसरे अध्यापकों से शेयर भी करेंगे। यानी बच्चों को उनकी शिक्षा संबंधी समस्या का हल ऑनलाइन उसी समय मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed