फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fire on minor altercation

मामूली कहासुनी को लेकर चली गोली

Wed, 16 Oct 2013 10:43 PM IST
झज्जर/ब्यूरो।
झज्जर/ब्यूरो। Updated Wed, 16 Oct 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
fire on minor altercation
हरियाणा के गांव डीघल में मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने गोली चला दी। आरोपी युवक द्वारा फायरिंग के दौरान दो गोलियां गांव डीघल के ही रविंद्र को लग गई। रिवाल्वर चलाने का आरोप गांव डीघल के ही विक्रम पर लगा है। घटना को अंजाम देने के बाद विक्रम मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


बाद में गोली लगने से घायल हुए रविंद्र को उपचार के लिए डीघल के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार रविंद्र को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली उसके पैर में व दूसरी गोली उसके पेट में लगी है।
विज्ञापन


उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई के चिकित्सकों ने रविंद्र के पेट व पैर से गोलियां निकाली। चिकित्सकों के अनुसार रविन्द्र की हालत काफी स्थिर बनी हुई है। विक्रम ने रविन्द्र पर गोली किन कारणों से चलाई इस बारे में अभी पता नही चला है। वहीं, ग्रामीणों का  कहना है कि घटना के थोड़ी ही देर पहले दोनों को आपस में छोटा सा विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते विक्रम ने रविंद्र पर फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पुलिस ने डीघल पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इस मामले में पुलिस ने विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed