{"_id":"5e8ce7608ebc3e78b032c0ea","slug":"fire-in-religious-place-in-suspicious-circumstances-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानीः संदिग्ध परिस्थितियों में लगी धार्मिक स्थल में आग, कार और बाइक जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानीः संदिग्ध परिस्थितियों में लगी धार्मिक स्थल में आग, कार और बाइक जली
Wed, 08 Apr 2020 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Apr 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाणा रोड स्थित एक समुदाय के धार्मिक स्थल में मंगलवार रात करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे एक कार और एक बाइक जल गई। धार्मिक स्थल के अंदर अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई है।
विज्ञापन
ढाणा रोड स्थित एक धार्मिक स्थल के अंदर देर रात आग की लपटें और धुआं देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। संगठन के पदाधिकारी जोरावर अली ने बताया कि लॉकडाउन के बाद धार्मिक स्थल का मुख्य गेट बंद है, फिलहाल यहां नमाज नहीं होती।
उन्होंने बताया कि किसी शरारती तत्व ने देर रात अंदर घुसकर कार और बाइक में आग लगा दी। धार्मिक स्थल के अंदर अन्य सामान भी जल गया है। सूचना मिलते ही समुदाय के मौजिज लोग भी मौके पर पहुंच गए।
मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
- विरेंद्र सिंह, डीएसपी