फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   fingerprints nail 100 'munnabhai' teachers in haryana

शिक्षक तो बन गए लेकिन अंगूठे ने खोल दी पोल

Thu, 13 Jun 2013 02:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
fingerprints nail 100 'munnabhai' teachers in haryana

शिक्षक चयन परीक्षा के दौरान 'मुन्नाभाइयों' के पकड़ने की घटनाएं तो कई बार होती हैं लेकिन इस बार शिक्षक बन जाने के बाद 'मुन्नाभाइयों' का भंडाभोड़ हुआ।

विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट के आदेश पर हरियाणा शिक्षा विभाग ने 3000 शिक्षकों के फिंगरप्रिंट्स की जांच कराई जिसमें लगभग 100 शिक्षक फर्जी पाए गए। इनके फिंगरप्रिंट्स परीक्षा में दिए गए फिंगरप्रिट्स से अलग निकले।
विज्ञापन


इससे संभावना है कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) दे चुके इन शिक्षकों की जगह किसी और ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में फर्जीवाड़े की आशंका पर साल 2009 में चुने गए 87 हजार जूनियर बेसिक शिक्षकों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिंगरप्रिंट्स की जांच करने वाले स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से भेजे शिक्षकों के फिंगरप्रिंट्स में से 100 शिक्षकों के प्रिंट्स एचटेट के अटेंडेंस रजिस्टर में लगाए गए अंगूठे के निशान से मेल नहीं खाते।

बढ़ सकती है फर्जी शिक्षकों की संख्या
मामले में गड़बड़ी करने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। कुल 87 हजार फिंगरप्रिंट्स की जांच की जानी है, उनमें से पहले फेज में तीन हजार की जांच की जा चुकी है। दूसरे फेज में 57 हजार शिक्षकों की जांच की जाएगी।

याचिका पर दिया आदेश
वर्ष 2010 में शिक्षक पात्रता परीक्षा में असफल होने वाली कविता कुमारी और सात अन्य केंडिडेट्स ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एचटेट परीक्षा में फर्जीवाड़े की जांच के लिए एक याचिक दायर की थी।


याचिका के अनुसार एचटेट 2009 में परीक्षार्थियों के अंगूठे के निशान की जांच कराने की अपील की गई। याचिकाकर्ताओं ने 54 संदिग्ध उम्मीदवारों की सूची भी सौंपी थी।

कोर्ट ने इस पर 54 केंडिडेट्स की जांच के आदेश दिए। हैरानी वाली बात यह की इनमें से केवल 8 केंडिडेट ही असली पाए गए। इसे देखते हुए कोर्ट ने फिर 87 हजार केंडिडेट्स की जांच का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed