{"_id":"bc793c65af588a371106b2a7743a1e5f","slug":"fight-between-two-sides-one-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में झगड़ा, एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में झगड़ा, एक की मौत, तीन घायल
महेंद्रगढ़/ब्यूरो।
Updated Fri, 25 Oct 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सतनाली में वीरवार रात दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। साथ ही एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों ने बयान पर 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार सतनाली में वीरवार रात दस बजे वाल्मीकि, धानक समाज के लोगों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इसकी शिकायत लेकर वाल्मीकि समाज के लोग धानक समाज के लोगों के पास गए तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगड़े में वाल्मीकि समुदाय के नरसी पुत्र दुलीचंद की गहरी चोट लगने से मौत हो गई। इसके अलावा इसी समुदाय की संतोष देवी, दुलीचंद, सुरेश जख्मी हो गए।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीचबचाव कर नरसी समेत सभी घायलों को महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नरसी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे डीएसपी शरीफ सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।